Elvish Yadav को देख फूली नहीं समा रहीं थीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं, 'अब तो मेरी फिल्म हिट है'

शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी को लेकर चर्चा है और इस वक्त कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। बता दें कि बीती रात शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिल्म के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान कई सितारे नजर आए थे लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव।
इस वक्त एल्विश लगातार काम कर रहे हैं और कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे उनकी चर्चा होने लगती है। शिल्पा शेट्टी ने एल्विश के साथ पोज दिए और जो बातें कहीं वो चौकाने वाली थीँ। बता दें कि शिल्पा शेट्टी इस दौरान एल्विश को लेकर मीडिया से कह रही थीं कि, ''ये आ गए हैं तो फिल्म हिट हो जाएगी।''
इसके अलावा उन्होने कहा, ''ये सिस्टम हिलाने ही तो आए हैं।'' जाहिर है कि वो काफी ज्यादा खुश लग रहीं थीं और लगातार एल्विश के साथ पोज दे रहीं थीं। शिल्पा के लुक की बात करें तो वो लाल रंग के थ्री-पीस एथनिक पहनावे में चमकदार और खूबसूरत लग रही थीं।
उनके आउटफिट में सेक्विन कढ़ाई से सजा हुआ क्रॉप टॉप है। उन्होंने इसे ड्रेप्ड ट्राउजर और मैचिंग केप के साथ पेयर किया। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक, कोहल आइज़, खुले बाल और सिल्वर ऑक्सीडाइज़्ड ज्वैलरी के साथ अपना ग्लैमरस लुक पूरा किया।
इस स्क्रीनिंग पर एल्विश के अलावा कार्तिक आर्यन, नुसरत भरुचा, पूजा हेगड़े, रेखा, गोविंदा, शमिता शेट्टी, अवनीत कौर, कुशा कपिला और कई सितारे शामिल हुए थे। बता दें कि शिल्पा शेट्टी की कोई फिल्म काफी टाइम के बाद रिलीज हुई है और इसको लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications