Nora Fatehi ने लिया बदला, Jacqueline पर ठोका 200 करोड़ का मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला!

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के केस के दौरान नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस का नाम कई बार जुड़ा। इस पूरे केस में नोरा फतेही ने एक नया मोड़ ला दिया है। नोरा फतेही ने जैकलीन को इस पूरे केस में आगे घसीट दिया है। उन्होंने जैकलीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मानहानि का केस कर दिया।
नोरा फतेही ने जैकलीन पर जबरन वसूली करने का इल्जाम लगाया है। ताजा मीडिया जानकारी अनुसार नोरा ने जैकलीन पर 200 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया है। नोरा ने केवल जैकलीन पर ही नहीं कई मीडिया हाउस के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज किया है। दिल्ली कोर्ट में यह केस दर्ज किया गया है। नोरा ने सीधे तौर पर खुद को सुकेश महाठगी केस से खुद को अलग करते हुए कहा है कि 200 करोड़ के मनी में उनके नाम को जबरदस्ती शामिल किया गया है।
नोरा अनुसार सुकेश से उनका कभी भी कोई सीधा संपर्क नहीं रहा है। वो सुकेश को जानती जरूर थीं, लेकिन इसमें महाठग की पत्नी लीना शामिल हैं। सुकेश की पत्नी लीना मारिया को नोरा जानती हैं। नोरा ने यह भी कहा है कि उन्होंने कभी भी सुकेश से कोई भी तोहफा नहीं लिया है। नोरा ने आरोप लगाया है कि उन्हें इस केस में फालतू में घसीटा गया है।
मीडिया ट्रायल का बुरा असर उनकी इज्जत पर पड़ा है। बता दें कि नोरा ने ईडी की जांच में बताया था कि उनकी मुलाकात सुकेश से एक इवेंट के दौरान हुई थी। सुकेश की पत्नी लीना ने नोरा को महंगा बैग और आईफोन दिया था। लीना ने यह कहा था कि उनके पति सुकेश एक्ट्रेस के फैन हैं। इस वजह से वह यह गिफ्ट दे रही हैं। काफी समय बाद सुकेश कई दफा नोरा को फोन कर रहा था। जिसके बाद नोरा ने सुकेश का नंबर ब्लॅाग कर दिया था। ईडी इस पूरे मामले में कई बार नोरा और जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











