Sukesh Chandrashekhar ने जेल से जैकलीन फर्नांडीज को लिखा लेटर, सरेआम कर डाला प्यार का इजहार!

sukesh chandrashekhar, jacqueline fernandez

Recommended Video

Jacqueline Fernandez पर फिर उमड़ा Sukesh Chandrasekhar का प्यार, होली पर तिहाड़ से लिखा Love Letter

जैकलीन फर्नांडीज और महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर कुछ समय पहले कई खबरें सामने आईं थीं और पता चला था कि अभिनेत्री का उनसे रिश्ता है। इसके बाद खबर आई थी कि सुकेश ने मनीलॉंड्रिंग की है, और कई मामलों में उनपर कार्यवाही हो रही है। इस वक्त सुकेश दिल्ली की मंडोली जेल में कैद हैं। इस वक्त सुकेश को लेकर फिर से चर्चा हो रही है और पता चला है कि जेल से ही सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है।

बता दें कि होली के मौके पर जैकलीन फर्नांडीज से सुकेश ने प्यार का इजहार किया है। लोग कह रहे हैं कि सुकेश को अच्छी तरह से पता है कि खबरों का हिस्सा कैसे बने रहना है।

इस पत्र की बात करें तो उसने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "सबसे पहले मैं मीडिया के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होने मेरी बातों को सबके सामने रखा। सबसे शानदार इंसान, अमेज़िंग, मेरी सबसे खूबसूरत जैकलीन को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं तुमसे वादा करता हूं कि, जो रंग फीके हो गए हैं मैं उनको 100 बार वापस लाउंगा। मैं ये भी क्लियर करूंगा, क्योंकि ये मेरी ही जिम्मेदारी है। इसके अलावा जैकलीन को 'आई लव यू' भी कहा है और लिखा है, माई बेबी, हमेशा मुस्कुराती रहो, तुम जानती हो कि तुम मेरे लिए हो और कितनी अहम हो। लव यू माई प्रिंसेज, मिस यू, माई बी, माई बोम्मा, माई लव।'

इसके बाद से लगातार उसका ये पत्र वायरल हो रहा है और लोग काफी हैरान हैं। हालांकि अभिनेत्री की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं सामने आया है। आने वाले समय में वो इसपर रिएक्ट करती हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X