Valentine Day पर सुकेश चंद्रशेखर का महागिफ्ट! जैकलिन को दिया इतना महंगा तोहफा, कीमत उड़ा देगी होश

दिल्ली की मंडोली जले में बंद कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर भले ही जेल में बंद हों, लेकिन आए दिनों वह किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाते हैं। इस बार वजह उनका केस नहीं बल्कि वैलेंटाइन डे है। जी हां, इस खास मौके पर उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी लेडी लव जैकलिन फर्नांडिस को लव लेटर देने के साथ ही एक बेहतरीन गिफ्ट भी दिया है। इस गिफ्ट की कीमत जानकर आपके हश उड़ जाएंगे।

Sukesh Chandrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर ने हर साल की तरह इस साल भी वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड जैकलिन को लव लेटर देने के साथ ही एक महंगे गिफ्ट देने की वजह से सुर्खियों में बने हैं। भले ही वह जेल में बंद हों, लेकिन जेल में रहने के बावजूद उन्होंने अपने लेडी लव को ऐसा गिफ्ट दिया है जो किसी के भी सोच के परे है। इस गिफ्ट के जरिए सुकेश जैकलिन को खुश करना चाहते हैं।

सुकेश अपने लव लेटर में लिखते हैं 'माई बेबी और बोम्मा' जेल की सलाखें उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकतीं और वह जैकलीन से आज भी उतना ही प्यार करते है। जितना पहले किया करते थे। वहीं सुकेश ने अपने प्यार को रोमिओ जूलियट, हीर रांझा और लैला मजनू की प्रेम कहानी से भी तुलना की है। सुकेश ने यह भी लिखा कि कानूनी प्रक्रिया, शर्मिन्दिगी और तनाव के लिए वह जिम्मेदार है और उनसे इस बात की माफी भी मांगते है।

वहीं सुकेश ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने जैकलिन के लिए एक कस्टमाइज एयरबस हेलीकॉप्टर ख़रीदा है जिस पर जैक्लीन के नाम के शुरुवाती अक्षर 'JF' लिखा है। इस हैलीकॉप्ट का डिजाइन जैक्लीन की पसंद के मुताबिक ही बनवाया गया है। सुकेश ने आगे यह भी लिखा की यह गिफ्ट उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से दिया है। हालांकि सुकेश ने यह भी साफ किया की कानूनी प्रक्रिया के चलते जैकलिन इस हेलीकॉप्टर का अभी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी, लेकिन सुकेश ने इसे उनके प्यार की निशानी बताया है। यह पहली बार नहीं है कि सुकेश ने इस तरह के दावे और लेटर दिए हो सुकेश हर फेस्टिवल ,वैलेंटाइन और जन्मदिन पर जैकलिन को सरप्राइज देते आए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X