ठग Sukesh Chandrashekhar ने जेल में बैठे-बैठे Jacqueliene Fernandez को दिया ये लग्जरी गिफ्ट

Sukesh Chandrashekhar Gift to Jacqueliene Fernandez: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज आज यानी 11 अगस्त 2024 को 39 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनके ठग प्रेमी सुकेश चंद्रशेखर, जो फिलहाल जेल में हैं, ने अपने 'बॉम्मा' को तोहफों की लंबी लिस्ट भेजी है। एक्ट्रेस को लिखे एक लेटर में सुकेश ने उन्हें एक आलीशान याट गिफ्ट में दी।
एनिमल वेलफेयर में जैकलीन की दिलचस्पी देखते हुए, सुकेश ने खुलासा किया कि बेंगलुरु में उन्होंने उन्हें जो पेट हॉस्पिटल गिफ्ट गिफ्ट में दिया था, वह इस साल पूरा होने वाला है। उन्होंने वायनाड भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए 15 करोड़ रुपये और 300 घर दान करने का भी संकल्प लिया।
दूसरे गिफ्ट के लिए, सुकेश ने बताया कि उन्होंने उसे 'लेडी जैकलीन' नाम की एक याट गिफ्ट में दी है, जो समुद्र तट के प्रति उनके प्यार को दिखाती है। उन्होंने कहा- "हम हमेशा हर साल दो महीने सेलिंग करने के बारे में बात करते थे। यह वही खूबसूरत नाव है जिसे आपने 2021 में चुना था। इसका कंस्ट्रक्शन पूरा हो गया है और इसे इसी महीने डिलीवर किया जाएगा। इसका नाम "लेडी जैकलीन" है। मैं आपके साथ सेलिंग करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। और चिंता ना करें, कोई भी इसे आपसे नहीं छीन सकता क्योंकि इसका टैक्स पेमेंट कर दिया गया है और पूरी तरह से लीगल है।"
इससे पहले उन्होंने जैकलीन के गाने यिम्मी यिम्मी को हिट बनाने के लिए 100 iPhone 15 Pro गिवअवे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- "मैं सभी को दिए गए प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। मेरे प्यार जैकी के जन्मदिन के इस खूबसूरत दिन पर, मैं 100 भाग्यशाली विजेताओं का ऐलान कर रहा हूं, जिन्हें मेरी टीम ने YouTube से चुना है, जिनका नाम लिस्ट में शामिल है।"
सुकेश ने यह भी कहा कि जैकलीन का 40वां जन्मदिन 'रोमियो और जूलियट' स्टाइल में साथ मिलकर मनाया जाएगा। सुकेश ने एक्ट्रेस से वादा किया कि उन्होंने जैकलीन को जो दर्द दिया है, उसकी भरपाई करेंगे।
इस बीच, सुकेश को 29 मई, 2015 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) और पुरस्कार चिट्स और मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत अपराधों के लिए 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











