जेल में मजनूं बना महाठग सुकेश चंद्रशेखर, जैकलीन फर्नांडीज के लिए नवरात्रि पर रखेगा व्रत

सुकेश चंद्रशेखर का नाम सुनते ही करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाले उस महाठग का नाम सामने आता है जो कि इस वक्त जेल में है। हालांकि उसका जो रिश्ता अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ था वो किसी से छिपा नहीं है।
इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। इस वक्त सुकेश का एक पत्र सामने आया है जो कि उसने जैकलीन फर्नांडीज के लिए लिखा था। इस पत्र में उसका कहना है कि वो जैकलीन के लिए इस नवरात्र व्रत रखने जा रहा है। बेबी, जैसा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
मैं आपके जीवन में पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पूरे नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं। महाठग ने भी कहा कि इस नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दोनों के लिए एक खास 'पूजा' भी वो रखने वाला है।
उसने लिखा था, ''मुझपर भरोसा रखो बेबी क्योंकि एक दिन हम सभी पर हंसने वाले हैं। जिन्होंने अब तक हमारे ऊपर हंसा, मेरे और तुम्हारे को लेकर जो टिप्पणी कई गई हैं। उनके पास बहुत जल्द दिखाने के लिए कोई चेहरा नहीं होगा क्योंकि सच्चाई का समय आ गया है।
किस तरह का आरोप हमारे ऊपर सच नहीं निकलेगा और हम जीतेंगे बेबी। सभी लोग पूरी तरह से फेल हो जाएंगे।'' ये खत तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं।
जेल में क्यों हैं सुकेश चंद्रशेखर
महाठग के नाम से मशहूर सुकेश पर आरोप है कि उसने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग की है। इसी वजह से वो इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। इस दौरान उस पर पूर्व रैनबैक्सी मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। ईडी मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है।
जबरन वसूली मामले की गवाह जैकलीन फर्नांडिस से भी ईडी ने पूछताछ की है और बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि अभिनेत्री इसको लेकर अक्सर खबरों का हिस्सा बनती रहती हैं और उनको लेकर लोग बातें करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications