ठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीस के फैन्स के लिए रखा लकी ड्रा, जीतने वाले को देंगे इतने करोड़ का घर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है 'दम दम' जो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जैकलीन के गाने और गाने के बोल सुनने के बाद फैन्स ने तारीफों की लाइन लगा दी है, लेकिन वहीं अब जैकलीन के दीवाने ठग सुकेश चंद्रशेखर का रिएक्शन आया है।
सुकेश ने जेल से लिखा जैकलीन के लिए लेटर
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ने ना सिर्फ जैकलीन के गाने की तारीफ की है। बल्कि उन्होंने इस गाने को बोल के अपनी स्थिति से जोड़ते हुए एक दम सही बताया है। वह जैकलीन के इस गाने को सुनकर इतना खुश हो गए कि उन्होंने जैकलीन के फैन्स के लिए तोहफा तक देने की बात कह दी है।
सुकेश ने की गाने की तारीफ
हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर ने एक लैटर लिखा है जिसमें उन्होंने दम दम गाने की तारीफ करते हुए लिखा- 'मैंने तुम्हारे इस गाने को बार-बार देखा। इस गाने की लाइन हमारी कहानी से जुड़ती हैं। जब ये लाइन आती है ना - 'तेरे बिना निकले है दम दम, सांसे सीने में हैं कम कम' बेबी यह मेरी स्थिति को बयां कर रही हैं। यह गाना यह दिखाता है कि हमारा प्यार कितना गहरा है।'
सुकेश जैकलीन के फैन्स को देंगे तोहफा
इसी के साथ ही सुकेश चंद्रशेखर ने आगे लिखा- 'अब मेरी बारी है बेबी, मैं इस गाने को साल 2025 का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बना दूंगा। मैं एक लकी ड्रा निकालूंगा। इसमें 10 लकी विनर्स को मिलेगा 2BHK फुली फर्निश्ड अपार्टमेंट इसके टैक्स और रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी भी मेरी है। यह भारत के किसी भी कोने में हो सकता है। सुकेश का कहना है कि वह इस लकी ड्रा को 90 दिनों में शुरू करेंगे।
जेल में बंद हैं सुकेश
फिलहाल तो सुकेश चंद्रशेखर इस समय मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद हैं। वह अकसर जैकलीन के लिए जेल से ही लेटर लिखकर भेजते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











