Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर Jacqueline Fernandez को लिखा लेटर और गिफ्ट किया जेट

Sukesh Chandrashekhar

Sukesh Chandrashekhar Wishes Jacqueline Fernandez: कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक रोमांटिक लेटर लिखा है। अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन को "बेबी गर्ल" कहकर संबोधित किया और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार किया।

सुकेश ने लिखा लेटर

उन्होंने अपने लेटर में लिखा- "बेबी गर्ल, सबसे पहले आपको वैलेंटाइन डे की बहुत-बहुत बधाई, बेबी इस साल की शुरुआत बहुत पॉजिटिविटी के साथ हुई है और हमारे लिए बहुत खास चीजें हो रही हैं और ये वैलेंटाइन इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह हमारे जीवन के बाकी वैलेंटाइन डे एक साथ बिताने से बस एक कदम दूर है।" सुकेश ने आगे लिखा- "बेबी, आगे कुछ कहने से पहले मैं एक पल के लिए कहना चाहता हूं, जैकी मैं तुमसे सच में बहुत प्यार करता हूं, तुम दुनिया की सबसे अच्छी वैलेंटाइन हो, मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं।"

प्राइवेट जेट गिफ्ट करने की बात कही

सुकेश ने आगे बताया कि वह वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस जेट पर उनके नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जैकलीन की बर्थडेट है। उन्होंने लिखा, "बेबी, तुम हमेशा काम के सिलसिले में दुनिया भर में उड़ान भरती रहती हो, अब इस जेट के साथ, तुम्हारी यात्रा तुम्हारी पसंद और फैसिलिटी के हिसाब से बेहद आसान होगी।"

'पुनर्जन्म लेकर तुम्हारा दिल बनूं'

सुकेश ने यह भी साफ किया कि इस जेट पर कानूनी अधिकारी सवाल नहीं उठा सकते, क्योंकि यह कथित तौर पर क्रिमिनल की इनकम नहीं है। उन्होंने लिखा- "बेबी, इस वैलेंटाइन पर मेरी एक ही इच्छा है, अगर मेरा पुनर्जन्म होता है, तो मैं तुम्हारे दिल के रूप में जन्म लेना चाहता हूं, ताकि मैं तुम्हारे अंदर धड़कता रहूं। मेरी बोम्मा, मैं इस ग्रह पर रहने वाला सबसे किस्मतवाला इंसान हूं, जिसे इस जीवन में सबसे सुंदर, सबसे अद्भुत इंसान, तुम मेरे वैलेंटाइन के रूप में मिले हो।"

सुकेश चंद्रशेखर का मामला

बता दें कि 200 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के जैकलीन के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाह थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने सुकेश के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से बार-बार इनकार किया है, लेकिन वह इस मामले में आरोपी हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे कई बार पूछताछ भी की है।

फरवरी 2024 में जैकलीन फर्नांडिस ने भी सुकेश पर उनकी इमेज खराब करने के लिए मीडिया का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सुकेश पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था और अदालत से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X