..................... Money laundering case: Sukesh Chandrasekhar used to call Jacqueline Fernandez and send expensive gifts from Tihar jail - Hindi Filmibeat

मनी लॉन्ड्रिंग केस- तिहार जेल से जैकलीन फर्नांडीज़ को कॉल करता था सुकेश चंद्रशेखर, भेजता था मंहगे गिफ्ट्स

By Filmibeat Desk

बीते दिनों 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने गवाह के तौर पर जैकलीन फर्नांडीज़ से 5 घंटों तक लंबी पूछताछ की और बयान रिकॉर्ड किया। इस मामले का मुख्य आरोपी है सुकेश चंद्रशेखर। जबकि जैकलीन यहां विक्टिम हैं। केस से संबंधित कई डिटेल अब सामने आ रहे हैं और पता चला है कि किस तरह जैकलीन यहां जाल में फंस गईं।

रिपोर्ट्स की मानें सुकेश चंद्रशेखर अपनी असली पहचान छिपाकर किसी बड़ी पर्सनैलिटी के नाम से तिहार जेल से जैकलीन को कॉल किया करता था। पूछताछ के दौरान ये भी पता चला है कि सुकेश एक और बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार को अपना निशाना बनाने वाला था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उस सुपरस्टार का नाम नहीं बताया गया।

Jacqueline Fernandez Money laundering case

जैकलीन की बात करें तो, सुकेश पहले उन्हें कॉल किया करता था, इसके बाद जब जैकलीन सुकेश पर भरोसा करने लगी तो वो उन्हें महंगे फूल, चॉकलेट और गिफ्ट भेजने लगा। प्रवर्तन निदेशालय के पास सुकेश के 2 दर्जन से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड्स हैं जिनके आधार पर यह पता चला कि यह आदमी जैकलीन को भी धोखा दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X