..................... Sukesh Chandrasekhar claimed he gifted crore of worth luxury Home to Jacqueline Fernandez in Beverly hill - Hindi Filmibeat

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को क्रिसमस पर गिफ्ट किया आलीशान बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

दिल्ली की मंडोली जेल में अपनी सजा काट रहे सुकेश चंद्रशेखर अपनी रईसी और गिफ्ट्स को लेकर आए दिनों चर्चाओं में आते रहते हैं। वहीं एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर हेडलाइन में बने हुए हैं। चाहें कोई खुशी का मौका हो या कोई त्योहार हर मौके पर सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडीज के लिए कोई ना कोई गिफ्ट भिजवाते रहते हैं।

Sukesh Chandrasekhar

जैकलीन के लिए क्रिसमस पर खास गिफ्ट

हैरानी की बात यह है कि जेल के अंदर रहने के बाद भी वह हल्का फुल्का गिफ्ट नहीं बल्कि करोड़ों के तोहफे जैकलीन पर न्योछावर करते हैं। वहीं आज जैकलीन के लिए सबसे खास दिन है क्योंकि जैकलीन क्रिश्चियन हैं और वह क्रिसमस धूमधाम से मनाती हैं। वहीं क्रिसमस के मौके पर सुकेश ने जैकलीन के लिए एक ऐसी चीज गिफ्ट की है जिसकी कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।

लेडी लव के लिए खरीदा करोड़ों का बंगला

हर साल की तरह इस साल भी सुकेश चंद्रशेखर ने क्रिसमस के मौके पर जैकलीन के लिए एक लेटर लिखा। इस लेटर कि वजह से सुकेश एक बार फिर चर्चो में आ गए हैं। आपको बता दे सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग के केस की वजह से जेल की सलाखों के अंदर हैं। जैकलीन को लिखे इस लेटर में सुकेश यह दावा करते हैं कि उन्होंने जैकलीन के लिए अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में एक लग्जरी हाउस खरीदा है। जिसका नाम उन्होंने 'द लव नेस्ट' रखा है।

जैकलीन के हर सपने को करेंगे पूरा

लेटर में उन्होंने जैकलीन के लिए प्यार भरे शब्दों में लिखा कि यह घर उनके प्यार की निशानी है। इस घर को लेने का सपना हम दोनों ने मिलकर देखा था। हम लंबे समय से इस घर को लेने की प्लानिंग में थे। इस लेटर में सुकेश आगे कहते हैं कि वह जैकलीन के एक और सपने को पूरा करने में लगे हुए हैं जो खुद की एक IPL टीम हैं। यह पहला मौका नहीं हैं जब सुरेश ने दावा किया हो सुरेश पहले भी ऐसे बहुत बार दावे कर चुके हैं।

अभी तक नहीं हो पाई गिफ्ट की पुष्टी

वहीं अमेरिका वाले घर की बात करे तो अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी ने इस गिफ्ट की पुष्टि नहीं की हैं। ना ही यह साफ हो पाया है कि यह प्रॉपर्टी सही में जैकलीन के नाम हुई है कि नहीं। जैकलीन ने अभी तक इस नए दावे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि ED पहले ही जैकलीन को मिले बहुत से महंगे गिफ्ट्स को जब्त कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X