करण जौहर नहीं, संजय लीला भंसाली करेंगे शाहरूख की बेटी सुहाना खान को लॉन्च!
Recommended Video

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान के नाम ने अब बॉलीवुड गलियारों में सुगबुगाहट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने वोग के कवर पर अपना डेब्यू किया और अब उनके फिल्म डेब्यू पर चर्चा होनी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि सुहाना खान को करण जौहर के अलावा कौन लॉन्च कर सकता है।
लेकिन खबरों की मानें तो शाहरूख और गौरी, करण के अलावा भी ऑप्शन देख रहे हैं। फिलहाल गपशप गली की मानें तो बॉलीवुड का हर बड़ा डायरेक्टर सुहाना खान को लॉन्च करने में दिलचस्पी दिखा रहा है जिसमें सुजॉय घोष और संजय लीला भंसाली का नाम सबसे ऊपर है। सुहाना एक अच्छी एक्ट्रेस हैं इस बात की पुष्टि शबाना आज़मी उनका एक स्कूल प्ले देखने के बाद कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि सुहाना खान के वोग डेब्यू के साथ एक बार फिर शुरू हुआ नेपोटिज़्म पर डिबेट। जैसे ही वोग इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर सुहाना खान की फोटो डाली गई लोगों के निगेटिव कमेंट्स की बाढ़ लग गई। कुछ कमेंट्स तो इस कदर थे कि थक हारकर वोग इंडिया को कमेंट्स सेक्शन बंद करना पड़ा।
यानि कि अब वहां लोग केवल सुहाना की तस्वीर देख सकते हैं लेकिन उस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन वोग इंडिया ये भूल गया कि सोशल मीडिया पर और भी रास्ते हैं अपनी टीका टिप्पणी करने। ऐसे में देखना है कि सुहाना को लोग अपनाते हैं या नहीं। वैसे जानिए, बॉलीवुड में आने वाले कुछ दिलचस्प डेब्यू -


Click it and Unblock the Notifications
