यूजर ने अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख की इस फिल्म को किया ट्रोल? सुजॉय घोष ने दिया करारा जवाब!

2009 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म अलादीन काफी चर्चा में रही थी लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो इस फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष के लिए है। दरअसल हाल ही में सुजॉय ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया था कि यूजर ने उनको इस फिल्म अलादीन को लेकर ट्रोल किया है। हालांकि निर्देशक ने भी काफी शानदार जवाब देते हुए ट्रोलर का मुंह बंद कर दिया था।

गौरतलब है कि सुजॉय ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि.. 'अंतत टेनेट देख ली, कुछ भी समझ नहीं आया।' बता दें कि सुजॉय यहां पर 2022 में आई हॉलीवुड फिल्म टेनेट को लेकर अपनी बात कह रहे थे।

sujoy ghosh, सुजॉय घोष

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि.. 'मुझे में अलादीन समझ नहीं आई थी।' सुजॉय घोष ने हाजिरजवाबी करते हुए यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होने लिखा कि.. 'झूठ, मेरे पास 31 लोगों की लिस्ट है जिन्होने अलादीन देखी है।

लिस्ट में तुम्हारा नाम नहीं है, क्या जोड दूं?' इस तरह से सुजॉय का जवाब सामने आया जो कि फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अलादीन की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख ने काम किया था,

लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आईं थीं। सुजॉय घोष की बात करें तो उन्होने कई शानदार फिल्में बनाई हैं जिनमें कहानी और बदला काफी पसंद की गई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X