पार्ट 1 सुपरहिट, पार्ट 2 फ्लॉप.. अब हो रही है पार्ट 3 की तैयारी.. सुपरस्टार के साथ!
विद्या बालन स्टारर 2012 में आई फिल्म 'कहानी' सुपरहिट रही थी। फिर इसकी सीक्वल कहानी 2 को 2016 में रिलीज किया गया, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर फेल रही। खैर, निर्देशक सुजॉय घोष ने हाल ही में कहा है कि फिल्म की तीसरी कड़ी भी दर्शकों के सामने आ सकती है। हालांकि कब आएगी, यह फाइनल नहीं है, लेकिन कहानी 3 पर आइडिया सोचा जा रहा है।
पार्ट 1 सुपरहिट, पार्ट 2 फ्लॉप.. अब हो रही है पार्ट 3 की तैयारी
कोई शक नहीं कि कहानी 3 में भी विद्या बालन को ही कास्ट किया जाएगा। 2017 में 'तुम्हारी सुलु' के जबरदस्त परर्फोमेंस के बाद यूं भी दर्शक विद्या को और फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। फिर कहानी जैसी थ्रिलर हो तो क्यों नहीं!

अपनी फिल्मों पर बात करते हुए सुजॉय घोष ने यह भी कहा कि वह कभी बॉयोपिक फिल्में नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा, मुझे किसी के भी पर्सनल लाइफ में कोई दिलचस्पी नहीं है। बॉयोपिक मेरी लिस्ट में कभी शामिल नहीं था।
बहरहाल, यहां जानें कहानी 3 के अलावा.. किन किन फिल्मों के सीक्वल पर चल रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications











