SuiDhaagaChallenge: वरुण और अनुष्का ने शाहरुख खान को दिया चैलेंज, देखिए Video

बॉलीवुड में इस समय एक नया ट्रेंड चल रहा है और हर फिल्म के लिए उसके सब्जेक्ट पर निर्भर कोई ना कोई चैलेंज जरूर सामने आ ही जाता है। इस समय वरुण धवन और अनुष्का शर्मा फिल्म की प्रमोशन के लिए सुई में धागा डालने की चैलेंज दे रहें है। बता दें कि फिल्म सुई धागा को लेकर चर्चा में चल रहे है अनुष्का और वरुण ने सुई धागा चैलेंज निकाला है और इसमें सबसे पहले शाहरुख खान को ये चैलेंज दिया गया है। एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें अनुष्का शर्मा सुई में धागा डाल रही है और वरुण धवन भी वहीं पर मौजूद है।

फिर क्या था अनुष्का ने काम किया और शाहरुख खान को ये चैलेंज दे दिया है। इसके अलावा वरुण धवन ने इस चैलेंज को अक्षय कुमार को दिया है और अब देखना ये है कि सुपरस्टार इनका चैलेंज कब तक पूरा करते है।

sui dhaaga, anushka sharma, varun dhawan, shahrukh khan, सुई धागा, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान, वरुण धवन

हालांकि इसके बाद से उनका वीडियो वायरल हो रहा है और उन्होने इस चैलेंज के लिए अपने फैंस को भी व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर #Suidhaaga challenge के नाम से वीडियो शेयर करने के लिए कहा है।

बता दें कि ये फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है और इसमे वरुण और अनुष्का काफी ज्यादा शानदार अभिनय करते हुए आपको नजर आने वाले है।

फिल्म में दो गरीब बुनकरों की कहानी दिखाई गई है जो कि काफी संघर्ष झेलते है और अपने आपको कैसे काबिल बनाते है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है और इसके गाने भी लोगों के दिल में उतर चुके है..

फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिलहाल आप इस चैलेंज को देखें और अपना चैलेंज पूरा करके वीडियो भी पोस्ट कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X