सुशांत सिंह राजपूत की ज़िंदगी पर बन रही है फिल्म- सुसाइड या मर्डर ? पोस्टर भी कर दिया रिलीज

बॉलीवुड भी एक अलग दुनिया है। जहां एक सितारे का निधन होते ही उस पर फिल्म बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकार अपनी जान ले ली। जहां उनका परिवार, उनके फैंस इस सदमे से अभी उबर भी नहीं पाए हैं। वहीं अब उनके जीवन और मौत की मिस्ट्री पर एक फिल्म का भी ऐलान हो चुका है। जिसका नाम है- सुसाइड या मर्डर..

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के जीवन पर बनने वाली है ये फिल्म Suicide or Murder ! |FilmiBeat

निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। बता दें, सुशांत के सुसाइड केस पर पुलिस की जांच चल रही है। पिछले 6 महीने से सुशांत डिप्रेशन में थे। लिहाजा, अब लोगों का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ पक्षपात हो रहा था, कई फिल्मों से निकाल दिया गया था, इसीलिए सुशांत अवसाद में थे.. और इसीलिए उन्होंने सुसाइड करने जैसा कदम उठाया।

Sushant Singh Rajput

ये बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं, लोग बोल रहे हैं। पुलिस की जांच चल रही है। लेकिन इस बीच इस फिल्म के पोस्टर ने सबको हैरत में डाल दिया।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X