सुई धागा के सेट से अनुष्का और वरुण धवन का वीडियो वायरल, यहां हो रही है शूटिंग
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनो अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे है। आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर दोनो काफी उत्साहित है और फिल्म भी आज के जमाने से थोड़ी अलग तरह से बनाई जा रही है। हाल ही में अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी का ट्रेलर रिलीज किया गया जो कि चौकाने वाला था।
इस फिल्म में अनुष्का ने डरावना किरदार निभाया है। वरुण धवन की बात करें तो वो अकेले ऐसे स्टार है जिन्होने अभी तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं दी है। इन दोनो की जोड़ी कमाल की है औऱ लोग इसको पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे है। आपको बता दे कि ये पहली बार है जब अनुष्का और वरुण धवन एक साथ नजर आने वाले है।

इस फिल्म के लिए लोगों में इस लिए उत्साह भी है कि उनके पसंदीदा स्टार बिल्कुल अलग रूप में उनके सामने दिखने वाले है। इस कैरेक्टर की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन आपको अपने फंकी लुक से हटकर एक सिलाई वाले दर्जी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे तो वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म में एक कढ़ाईवाली का रोल कर रही है।
फिल्म के पोस्टर में ही साफ पता चल रहा है कि ये कहानी इस समय की नहीं बल्कि पुराने जमाने की है। आपको बता दें कि सुई धागा मेड इन इंडिया की शूटिंग भी इंडिया में ही शूट की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनो इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में हो रही है।
इस फिल्म का शूटिंग के दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे वरुण साफ नजर आ रहे है। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा साथ में बैठे हुए नजर आ रहे है और अगले शूट की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है।
इसी तरह से एक फोट भी वायरल हो रही है जिसमें वरुण धवन एक साइकिल पर कहीं जाते हुए नजर आ रहे है और एक दर्जी के जैसे कपड़े पहने हुए है। इस फिल्म को सरत कटारिया निर्देशित कर रहे है औऱ फिल्म को एक भारतीय संस्कृति जो आपके दिलों को जोड़कर रखेगी उसके तहत लिखकर बनाई जा रही है।
इस फिल्म में अनुष्का जो कि एक कढ़ाईवाली है और वरुण धवन जोकि एक सिलाई वाले दर्जी है दोनो के बीच एक प्यारी से प्रेंम कहानी दिखाई गई है।
हाल ही में वरुण ने गांधी जी और पीएम मोदी के पुतल के सामने ये बात भी कही थी आप लोग मेड इन इंडिया के सबसे बड़े चाहने वालो हो इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि फिल्म में मेड इन इंडिया के बारे में ज्यादा जोर दिया गया है। ये फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











