..................... Sui Dhaaga: Varun Dhawan is as EXCITED for Sab Badhiya Hai; don't miss the TEASER - Hindi Filmibeat

Sui Dhaaga: रिलीज हुआ एक और धमाकेदार Teaser, दिखेगा मौजी का गुस्सैल अंदाज

अभिनेता वरुण धवन फिल्म सुई धागा के लिए इस समय इतनी ज्यादा मेहनत कर रहे है कि प्रमोशन का कोई भी मौका नहीं गवां रहे है। बता दें कि एक और वीडियो वायरल हुआ है जो कि फिल्म के अगले गाने का टीजर है। ये इस तरह से बनाया गया है कि शायद ही आज कर किसी गाने का टीजर इस तरह से फिल्माया गया होगा। बता दें कि टीजर में आप देखेंगे की वरुण धवन एक अच्छे गाने की मांग कर रहे है जोकि उनके मिल नहीं पा रहा है। गुस्से में आकर वरुण धवन दो संगीतकारों और गीतकारों के गिरेबां पर हाथ तक डाल देते है।

उसके बाद उनके मन का गाना उनको अन्नू मलिक देते है। जी हां बस इसी गाने की एक झलक जिसका टाइटल है कि सब बढ़िया इस वीडियो में दिखाया गया है।

 varun dhawan, sui dhaaga, anushka sharma, वरुण धवन, सुई धागा, अनुष्का शर्मा

आप भी देखिए ये टीजर जिसके लिए वरुण धवन काफी ज्यादा एक्साइटेड है और गाने का इंतजार कर रहे है। उनका मानना है कि ये गाना बड़ा हिट होने वाला है जैसा कि टीजर से समझ में आ रहा है।

इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में दो गरीब बुनकरों की कहानी दिखाई गई है जो कि काफी संघर्ष झेलते है और अपने आपको कैसे काबिल बनाते है।

फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है और इसके गाने भी लोगों के दिल में उतर चुके है.. फिलहाल आप देखिए इस आने वाले नए गाने का टीजर जो कि काफी ज्यादा धमाकेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X