TRAILER: वरूण धवन- अनुष्का शर्मा की 'सुई धागा'- 2018 की दमदार फिल्मों में होगी शामिल
Recommended Video

Sui Dhaaga Made In India Trailer Reaction: Varun Dhawan | Anushka Sharma | FilmiBeat
वरूण धवन- अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा- मेड इन इंडिया का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। दर्जी के किरदार में वरूण धवन और उनकी पत्नी ममता बनी अनुष्का अपने किरदारों में दमदार दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। जबकि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।
दम लगाके हईशा फेम हईशा फेम निर्देशक सुई धागा के साथ एक बार फिर निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की समस्या के साथ सामने आए हैं। मौजी और ममता के जरीए निर्देशक मेड इन इंडिया का संदेश देते दिखेंगे।
वरूण धवन ने फिल्म के बारे में कहा, गांधीजी से लेकर मोदीजी तक.. हमारे देश के नेता मेड इन इंडिया के मंत्र का समर्थन करते हैं। लिहाजा, सुई धागा के साथ हम करोड़ो लोगों तक यह संदेश पहुंचाएंगे।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
