वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

By Salman

Recommended Video

Anushka Sharma & Varun Dhawan to Promote Sui Dhaaga in this Unique way | FilmiBeat

वरुण धवन एक के बाद एक हिट देने के बाद अब फिल्म सुई धागा को लेकर काफी चर्चा में है और उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आने वाली है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इस फिल्म में एक दर्जी के रोल मे दिखने वाले है। काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी और अब जाकर इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई है। बता दें कि सुई धागा का ट्रेलर अगस्त में आ सकता है।

वहीं फिल्म की रीलीज की बात करें तो ये 28 सितंबर को रिलीज हो रही है और इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है और वरुण धवन को उनके फैंस इस अलग अवतार में देखना चाह रहे है।

sui dhaga, varun dhawan, anushka sharma, सुई धागा, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा

इसके पहले वरुण ने इस तरह का रोल नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है और इसके प्रोड्यूसर मनीष शर्मा है..फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही है।

खबर है कि ये एक रोमांटिक लवस्टोरी होने वाली है जोकि कुछ अलग तरह से लोगों के सामने परोसी जाएगी। फिलहाल अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ है और सीरीज का मजा ले रही है।

इसके अलावा अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की फिल्म जीरो को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली है।

फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां है क्योंकि पहली बार शाहरुख खान एक बौने के रोल में नजर आने वाले है और साथ ही उनका फिल्म में डबल रोल है।

वरुण धवन की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म अक्टूबर काफी बड़ी हिट रही थी और लोगों ने उसको काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में एक अलग तरह के रिलेशन को दिखाया गया था।

फिल्म में वरुण धवन का अभिनय लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया और काफी तारीफें मिली थी। इसके अलावा वरुण धवन कटरीना कैफ के साथ आने वाली अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में है और इस फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे है और फिल्म एक डांस फिल्म भी होगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरु होगी और फिल्म 2019 में रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X