'दंगल' तक ही क्यों सिमटकर रह गया Suhani Bhatnagar का करियर? मौत के बाद पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

Suhani Bhatnagar Acting Career: आमिर खान की 'दंगल' में बबीता कुमारी फोगट के बचपन का किरदार के लिए मशहूर सुहानी भटनागर का शुक्रवार 16 फरवरी को 19 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया। सुहानी कथित तौर पर डर्मेटोमायोसिटिस से जूझ रही थीं और बेहद कम इम्यूनिटी होने के कारण उनकी मौत हो गई।
सुहानी ने दंगल के बाद एक भी फिल्म साइन नहीं की थी और लोग यह जानना चाहते थे कि उनका एक्टिंग करियर 'दंगल' तक ही सीमित क्यों रह गया। इसके बाद सुहानी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि क्यों उन्होंने 'दंगल' के बाद एक भी फिल्म क्यों नहीं की।
एक पुराने इंटरव्यू में, उन्होंने 'दंगल' की सफलता के बाद किसी भी फिल्म को साइन न करने के अपने फैसले के बारे में बताया और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लीड रोल निभाने की इच्छा व्यक्त की थी। लगभग दो साल पहले टीवी इंडिया लाइव के साथ एक इंटरव्यू में, सुहानी भटनागर से पूछा गया था कि 'दंगल' की सफलता के बाद उन्होंने और फिल्में साइन करने के मौका का फायदा क्यों नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने शूट, फैशन शो और प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनका ध्यान अपनी पढ़ाई पर था, और वह उस समय सक्रिय रूप से फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं कर रही थीं।
सुहानी ने अपनी बेसिक स्टडीज पूरी करने के बाद फिल्मों में रोल निभाने की अपनी आकांक्षा पर जोर देते हुए कहा, 'मैं लीड रोल निभाना चाहती हूं।' उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी पढ़ाई के दौरान कोई मौका आएगा, तो वह उस पर विचार करेंगी, लेकिन फिलहाल, उनकी प्रायरिटी पूरी तरह से उनकी पढ़ाई पर थी।
आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में सुहानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हमें अपनी प्रिय सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। सुहानी एक प्रतिभाशाली लड़की, एक सच्ची टीम प्लेयर थीं, उनके बिना दंगल अधूरी होती। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। तुम्हें शांति मिले।"
सुहानी की को-एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि उन्हें पहले तो खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने सुहानी के साथ शेयर की गईं पुरानी यादों को याद किया। जायरा ने सुहानी के माता-पिता के प्रति भी अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें इस कठिन समय में ऊपरवाले से शक्ति देने की गुजारिश की।


Click it and Unblock the Notifications













