इस फेमस एक्ट्रेस को भी थी Suhani Bhatnagar वाली खतरनाक बीमारी, बड़ी मुश्किल से बच पाई जान

Suhani Bhatnagar Demise: 19 साल की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि सुहानी को डर्माटोमायोसिटिस था। यह एक बेहद गंभीर बीमारी है, जो कि एक्ट्रेसे के लिए जानलेवा साबित हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक और एक्ट्रेस को ये खतरनाक बीमारी है।
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, ने साल 2022 में खुलासा किया कि उन्हें ऑटोइम्यून बीमारी मायोसिटिस है और वो असहनीय दर्द में रहती हैं। सामंथा के लिए ये दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें फिल्मों से ब्रेक तक लेना पड़ गया था। उन्हें रिकवर होनें में काफी समय लगा था।
एक्ट्रेस ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताते हुए कहा था कि आप एक एक्टर हैं और आपका परफेक्ट दिखना बेहद जरूरी है। आपको सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखना होता है, आपको फिल्मों में परफेक्ट दिखना होता है। मैं हमेशा बेहतर और बेहतर होना चाहती हूं। लेकिन अब मेरा मेरे शरीर पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है।
अपने शरीर पर इस बीमारी के साइड इफेक्ट के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि एक दिन मैं फूली होती हूं, एक दिन मोटी हो जाती हूं, एक दिन में बीमार हो जाती हूं। मैं कैसी दिख रही हूं, इस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं रहा। मैं रोज सुबह जब उठती हूं तो ऐसा लगता है कि मेरी आंखों में सुइयां और पिन चुभ रही हैं। मुझसे रोशनी बर्दाश्त नहीं होती। रोशनी से मेरी आंखों पर असर होता है, मुझे माइग्रेन हो जाता है।
अब हालांकि, सामंथा अपने रूटीन में वापस लौट आई हैं। महीनों लंबे इलाज के बाद एक्ट्रेस ने काम पर वापसी कर ली और बताया कि उनके लिए ये जर्नी कितनी मुश्किल रही थी। लेकिन सुहानी भटनागर के लिए ये जर्नी जरा भी आसान नहीं रही और इस बीमारी ने उनकी जान तक ले ली।


Click it and Unblock the Notifications











