अहान पांडे के साथ सुहाना खान का पुराना वीडियो वायरल, मीडिया को देख हो गईं थीं असहज? ऐसे छिपाने लगीं चेहरा!
Suhana Khan Ahaan pandey Viral Video: अहान पांडे और सुहाना खान बचपन के दोस्त हैं। इंटरनेट पर उनके कई वीडियोज और तस्वीरें मौजूद हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि मीडिया ने दोनों एक जगह स्पॉट किया था और पूरी मीडिया सिर्फ सुहाना खान के पीछे थी।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अहान पांडे को कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। बता दें कि सैयारा के बाद स्टार बन गए अहान पांडे को इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई मीडियावाला कवर नहीं कर रहा है।
सारे कैमरे सिर्फ सुहाना की तरफ हैं कि क्योंकि वो शाहरुख खान की बेटी थीं। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस अहान पांडे को कोई देख नहीं रहा है वो एक दिन धमाका कर देगा।
मुंह छिपाती दिखीं सुहाना
वीडियो में आप देखेंगे कि सुहाना खान और अहान पांडे लिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं और तभी अचानक वहां पर मीडिया आ जाती है और सुहाना को कवर करने लगती है। इस दौरान सुहाना काफी असहज महसूस कर रही हैं और इधर उधर जाकर अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही हैं। सुहाना खान ने हालांकि उस दौरान अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नहीं की थी फिर भी स्टार की बेटी होने के कारण उनका इतना कवरेज मिल रहा था। एक ओर अहान पांडे मुस्कुरा रहे थे और उनको कोई ध्यान नहीं दे रहा था। आज मामला अलग है और अहान पांडे की एक झलक के लिए उनके फैंस कुछ भी कर सकते हैं।
किंग में नजर आएंगी सुहाना
शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर चर्चा हो रही है और इसका टीजर और रिलीज डेट का ऐलान पहले ही हो चुका है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं और ये उनकी पहली फिल्म होगी जो कि बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके पहले वो द आर्चीज में नजर आईं थीं लेकिन उनको कुछ खास नहीं सराहा गया।


Click it and Unblock the Notifications











