..................... रेड साड़ी में सुहाना खान ने फिर ढाया कहर, हॉटनेस के कायल हुए उनके चाहने वाले! Suhana Khan wreaked havoc again in red saree, her fans were convinced of her hotness! - Hindi Filmibeat

रेड साड़ी में सुहाना खान ने फिर ढाया कहर, हॉटनेस के कायल हुए उनके चाहने वाले!

suhana khan

शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान ने भले ही अपनी फिल्म के साथ अभी धमाका नहीं किया है लेकिन वो पहले ही स्टार बन चुकी हैं। उनकी तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो जाती हैं और इस वक्त उन्होने अपनी फ्रेंड्स के साथ साड़ी पहनकर धमाका किया है।

सुहाना खान को रेड कलर काफी पसंद है और यही कारण है कि वो अक्सर रेड कलर की ड्रेस और साड़ी में नजर आ जाती हैँ। इस वक्त भी उन्होने रेड साड़ी में ही कहर ढाया है। सुहाना खान ने इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लगाया था और देखते ही देखते तस्वीरें वायरल हो गईं और लोग बातें कर रहे हैं।

हालांकि सुहाना खान ने अपनी वायरल तस्वीरों पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। गौरतलब है कि सुहाना खान अपनी फिल्म द आर्चीज को लेकर काफी बिजी हैं और इस साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। जोया अख्तर इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं।

सुहाना खान के साथ साथ जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी इस फिल्म से अपना डेब्यू करने वाली हैं। देखने वाली बात तो ये होगी कि आने वाले समय में कौन किससे आगे निकलने वाला है। सुहाना खान से लोगों काफी उम्मीदें हैं क्योंकि वो किंग खान की बेटी हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सुहाना खान ने खुद एक प्रॉपर्टी खरीदी है।

जी हां, ये थाल गांव अलीबाग शहर से 12 मिनट की दूरी पर है। कथित तौर पर यहां शाहरुख खान की भी एक संपत्ति है, जिसमें एक स्विमिंग पूल और एक हेलीपैड है। उन्होंने बंगले पर 52वें जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी थी। बता दें, अपनी पहली फिल्म के अलावा, 23 साल की सुहाना ने इस साल अप्रैल में एक कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ अपना पहला ब्रांड एंडोर्समेंट साइन किया था। फिलहाल आप बताइए आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं?

Read more about: suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X