Suhana Khan ने पहनी साड़ी तो बनाया गया संस्कारों का मजाक, थ्रोबैक वीडियो में हुईं ट्रोल!

Suhana Khan Saree Video- सुहाना खान इस वक्त भले ही उतनी बड़ी अदाकारा ना हों लेकिन वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। इसका एक कारण ये भी है कि वो बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी हैं।
लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में कई में वो कुछ भी करती हैं तो तेजी से वायरल हो जाता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से सुहाना खान की तारीफ की जा रही है। लोगों ने उनके संस्कारों को लेकर काफी कुछ कह डाला है।
साड़ी में दिखीं सुहाना
सुहाना खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो साड़ी पहने दिख रही हैं और यही कारण है कि लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। दरअसल सुहाना खान ने एक साड़ी पहनकर एक जगह एंट्री मारी थी।
बता दें कि ये काफी पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि संस्कार काफी अच्छे हैं सुहाना खान। इसके बाद कई लोग इस कमेंट पर टिप्पणी भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तारीफ की है तो कुछ लोग लगातार उनको ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे वीडियो में लोगों ने कुछ ऐसा कहा है जो हैरान करने वाला है। एक यूजर ने लिखा है, ''संस्कार हो तो ऐश्वर्या राय के बेटी जैसे।'' एक ने लिखा, ''एक दिन साड़ी पहनने से संस्कार नहीं होते।''
एक ने लिखा, ''ब्लाउज से संस्कारों का पता चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''अभी तक कहां थे संस्कार।'' एक ने लिखा, ''फैशन है ये संस्कार नहीं।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए उनका ये वायरल वीडियो जो कि आपको भी हैरान करने के लिए काफी है...


Click it and Unblock the Notifications