कयामत है लेडी पुलिस ऑफिसर का हुस्न, शाहरुख खान की बेटी संग चमक गई किस्मत

Sikkim Police Officer Eksha Kerung: बॉलीवुड स्टार शाहरुक खान की बेटी सुहाना खान के काफी चर्चे हो रहे हैं। मेबेललाइन की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद शाहरुख खान ने भी बेटी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। सुहाना के साथ साथ बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु, सिंगर व बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला और 23 साल की सिक्किम पुलिस अधिकारी व सुपरमॉडल एक्शा केरुंग भी मेबेललाइन की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।
ये चार नए चेहरे ब्यूटी ब्रांड के लिए अभियान की अगुवाई करेंगे। एक्शा सिर्फ एक मॉडल ही नहीं है, वह एक बॉक्सर, एक बाइकर और एक पुलिस अधिकारी भी है। एक्शा केरुंग ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम बायो में लिखा, "न्यूयॉर्क के लिए रवाना... बचाने से लेकर स्लेइंग तक।"
वह अपनी किशोरावस्था में थीं जब उन्होंने 2018 में मिस सिक्किम कॉम्प्टिशन में भाग लिया था। 2021 में, एक्शा ने एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 में भाग लिया था। उन्हें जज मलाइका अरोड़ा, मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। उस सीजन में उन्हें फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया था। उन्होंने शो के ऑडिशन का वीडियो भी पोस्ट किया था।
शो से अपना ऑडिशन वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं हमेशा भावुक और केंद्रित थी। और आखिरकार मैं अपने सपने को जी रही हूं। मैं हमेशा खुद को शो में देखना चाहती थी। मुझे अपने सपने के लिए अपनी खुशी के लिए खुद के लिए एक कदम उठाने में बहुत समय और साहस लगाष और अब मैंने इसे किया।"
वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी जब उसे सिक्किम पुलिस फोर्स में नौकरी मिली। 14 महीने के कठोर प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद उन्हें स्टेट रिजर्व लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया। 19 साल की उम्र में, वह कथित तौर पर अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली महिला थी।


Click it and Unblock the Notifications