Suhana Khan ने जन्मदिन पर Zoya Akhtar को किया विश, 'द आर्चीज' डायरेक्टर के लिए कही ये बात!

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म। बता दें कि उनकी फिल्म 'द आर्चीज' बन रही है और इसको जोया अख्तर निर्देशित कर रहीं हैं। इस फिल्म को लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन इस वक्त उनका एक पोस्ट चर्चा में है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना खान ने ये पोस्ट अपनी निर्देशक जोया अख्तर के लिए किया था और उनको जन्मदिन पर विश किया था।
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की है। सुहाना खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे @जोया अख्तर। हमारे साथ बनाए रखने के लिए शुक्रिया। आपको बहुत सारा प्यार।'
इसके बाद उनका ये पोस्ट चर्चा में है और उनके फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। सुहाना खान ने कुछ समय पहले ही पढ़ाई खत्म की है और तब से ही वो लाइमलाइट में हैं।
हालांकि एक बार शाहरुख खान ने मीडिया से गुजारिश की थी कि वो उनके बच्चों को ज्यादा तंग ना करें। अब सुहाना खान फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहीं हैं तो उनकी तस्वीरें अब कहीं ना कहीं से सामने आती रहतीं हैं।
सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। द आर्चीज की बात करें तो इस फिल्म में जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












