मिस्ट्री मैन के साथ डेट पर गईं Suhana Khan ? कॉफी मग पर लिखा नाम देख, लोग बोले- अरे ये तो...

Suhana Khan went on a date with a mystery man: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। द आर्चीज से फिल्मी सफर शुरू करने वाली सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव नजर आती हैं। कभी वह अपने खूबसूरत फोटोशूट शेयर कर फैन्स और सितारों को अपना दीवाना बना लेती हैं तो कभी वह अपने इंस्टा स्टोरी पर ऐसा पोस्ट कर देती हैं जो हेडलाइन बन जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां, सुहाना खान हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देख लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि आखिर ये है कौन ?
किस मिस्ट्री मैन के साथ कॉफी पीने गईं सुहाना खान
जी हां, द आर्चीज एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर कॉफी डिस्पोजल मग की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कॉफी मग पर सुहाना और स्माइली बनी है। वहीं सुहाना की कॉफी के साथ ही दूसरी कॉफी भी नजर आ रही है जिस पर सिर्फ T लिखा है और इसी के साथ ही एक हार्ट इमोजी भी बना है। फिल्मीज्ञान ने इस तस्वीर को अपने इंस्टा हैंडल पर भी पोस्ट किया है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह लिखते हैं- सुहाना खान का इस तरह कॉफी बनाना हमें सोचने पर मजबूर कर देता है।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
बता दें कि सुहाना खान के फैन्स भी इस तस्वीर को देखकर कंफ्यूज हैं। इस तस्वीर को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये T कौन है अब ये भी एक बड़ा राज बनेगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ये तैमूर तो नहीं। बात दें कि इस तस्वीर पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। जहां कोई T को टप्पू से जोड़ रहा तो कोई इस T का नाम तारक मेहता से जोड़ रहा है। अब ये T की गुत्थी क्या है यह तो सुहाना ही बता सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











