Alaya F: जब सुहाना खान को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल, तो सपोर्ट में आई अलाया एफ, सबको दिया शानदार जवाब

Alaya F: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं, ऐसा कोई मौका नहीं होता है जब लोग उनको पसंद करें। हाल ही में जब सुहाना एक इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड की एंबेसडर बनी है, जिसको लेकर चारों तरफ जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि यूजर्स को सुहाना का यह अंदाज कुछ खास रास नहीं आया है। ऐसे में सुहाना का सपोर्ट करने के लिए अलाया एफ आए आई।
दरअसल बात है कि सुहाना एक इंटरनेशनल मेकअप ब्रांड की एंबेसडर बनी है, जिसको लेकर चारों तरफ जमकर चर्चा हो रही है। इसको लेकर खुद शाहरुख ने भी अपनी बेटी के लिए प्यारा सा पोस्ट साझा किया था।
वहीं कई सारे लोगों ने भी सुहाना की तारीफ की हालांकि यूजर्स को सुहाना का यह अंदाज कुछ खास रास नहीं आया है। यूजर्स उसके बाद से सुहाना को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
हालांकि सुहाना के इस तरह ट्रोल होने पर एक्ट्रेस अलाया एफ ने उनका समर्थन किया है। एक्ट्रेस यूजर्स पर काफी नाराज नजर आईं हैं, उन्होंने कहा कि चाहे किसी स्टार किड को फिल्म मिल जाए या फिर ब्रांड एंडोर्समेंट, दिन के अंत में यह एक व्यवसाय का हिस्सा होता है।
अलाया के मुताबिक किसी व्यक्ति का वंश कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे त्याग दिया जाए और हल्के ढंग से व्यवहार किया जाए। वंश एक ऐसी चीज हे जिसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है और एक फिल्मी परिवार के एक युवा अभिनेता को उम्मीद है कि वह उस पर खरा उतर सकता है।
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब कोई सुर्खियों में रहने वाला परिवार आता है, तो उन्हें सभी शानदार अवसरों को जीने और उन अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। तो जिस तरह से अलाया एफ ने सुहाना का सपोर्ट किया तो कई ऐसे लोग थे जिन्होंने अलाया एफ की तारीफ की।
सुहाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। साथ ही फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। वहीं, एक्ट्रेस अलाया एफ फिल्म यू टर्न में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications

