Suhana Khan- तेज हवा के बीच बालों को संवारती दिखीं सुहाना, लोगों ने सेल्फी के लिए पूछा तो..

Recommended Video
सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं। सुहाना खान ने फिलहाल किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन उनकी झलक किसी सितारे से कम नहीं है और फैन फॉलोविंग तो और भी ज्यादा शानदार है। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुहाना खान इस दौरान एयरपोर्ट पर काफी हॉट अंदाज में स्पॉट हुई हैं और उनको देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि सुहाना जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो काफी तेजी से हवा चल रही थी लेकिन वो पैपराजी को पोज दे रहीं थीं। कई बार उनके बाल उड़ रहे थे और बिखर रहे थे।
इसके बाद भी सुहाना खान ने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की और वहां पर खड़े फैंस के साथ सेल्फी ली। एक लड़के ने भी उनके साथ फोटो क्लिक करवाने की इच्छा जाहिर की लेकिन सुहाना ने उसको मना नहीं किया।

फोटो के लिए कहा
हालांकि जाते हुए पैपराजी ने उनसे फोटो के लिए कहा, लेकिन सुहाना को जल्दी जल्दी जाते देख उसने कहा कि ठीक है हम लोग अगली बार फोटो लेंगे। इसके बाद सुहाना ने हां में सिर हिलाया और तेजी से एयरपोर्ट निकल गईं।

सुहाना खान की तारीफ कर रहे
इसके बाद लोग इस वीडियो पर कई तरह की बातें कर रहे हैं और सुहाना खान की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह दीपिका पादुकोण की तरह दिखने लगीं। बहुत सुंदर।''

आज मूड अच्छा था
इसके अलावा एक ने लिखा, ''आज मूड अच्छा था, घमंड नहीं दिखा।'' जबकि एक ने लिखा, ''कितनी हॉट है यार।'' एक का कहना था, ''डाउन टू अर्थ, अंदर बाहर से सुंदर।''

कोई रिएक्शन नहीं आया है
हालांकि सुहाना की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। काफी जल्दी सुहाना खान एक फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जिसका नाम आर्चीज है।


Click it and Unblock the Notifications