Suhana Khan बिना मेकअप के कैमरे में हुईं कैद, लोगों ने कर दी ऐसे कमेंट्स की बरसात

Recommended Video
स्टार्स के साथ साथ इस वक्त सोशल मीडिया के कारण स्टारकिड भी काफी चर्चा में रहते हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार होती है। इस वक्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर चर्चा है और उनका लेटेस्ट लुक काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल इस दौरान सुहाना खान नो मेकअप लुक में नजर आईं थीं और इस मौके पर उनके साथ उनकी मां गौरी खान भी थीं।
दरअसल बीती रात सुहाना खान को गौरी खान के साथ स्पॉट किया गया था और पता चला है कि इस दौरान वो एक दोस्त के घर पहुंची थीं। सुहाना खान की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं और साफ पता चल रहा था कि उन्होने किसी तरह का कोई मेकअप नहीं किया हुआ है।
इस दौरान सुहाना ने सिर्फ सफेद टी-शर्ट और काली पैंट के साथ ग्रे जैकेट पहनी हुई थीं। जबकि सुहाना खान को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर पार्टी करती हैं और दोस्तों के साथ उनकी तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं।

नो मेकअप लुक
सुहाना खान का ये नो मेकअप लुक फैंस को पसंद आया है और उन्होने इस पर रिएक्ट किया है। एक ने लिखा है, "कुछ भी कहो शाहरुख की बेटी हमेशा नो ड्रामा नो अटेंशन सीकर की तरह रहती है और सभ्य दिखती है।''

एक यूजर का कहना था
जबकि एक यूजर का कहना था, "सच है। मुझे ये सही लगती है, भले ही वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार की बेटी है, लेकिन दूसरे स्टारकिड्स की तुलना में सबसे अच्छी है।''

काफी प्यारी दिखती है
एक फैन ने लिखा, "वह वास्तव में बिना मेकअप के काफी प्यारी दिखती है!" हालांकि सुहाना खान की तरफ से इन कमेंट्स पर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना बॉलीवुड करियर शुरु करने जा रहीं हैं और काफी जल्दी उनको आप जोया अख्तर की द आर्चीज में देखेंगे।

शानदार फिल्म होगी
इस फिल्म में जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। फैंस को यकीन है कि ये शानदार फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











