..................... Suhana Khan viral video suhana khan reaction on KRK match win getting attention on social media - Hindi Filmibeat

Viral Video: पापा शाहरुख खान की टीम ने जीता मैच, तो बेटी सुहाना ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो को गया वायरल

Suhana Khan

Suhana Khan Viral Reaction: सुहाना खान और अनन्या पांडे को अक्सर आईपीएल 2024 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में देखा गया है। शनिवार (11 मई) को एक बार फिर स्टार किड्स को ईडन गार्डन्स में केकेआर को सपोर्ट करते हुए देखा गया। सुहाना खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे केकेआर की शानदार जीत का जश्न मनाती नजर आ रही हैं।

एक क्लिप में, सुहाना को अनन्या, शनाया और अबराम खान के साथ देखा गया। ये वायरल वीडियो तब की है, जब वे मैच के लिए स्टेडयम की ओर बढ़ रहे थे। सुहाना व्हाइट केकेआर टी-शर्ट और डेनिम के ऊपर जैकेट में नजर आईं। वहीं, शनाया उनके साथ व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में ट्विनिंग करती दिखीं। अनन्या पांडे ने ब्लैक टी-शर्ट और पैंट पहनी थी। अबराम के लुक की बात करें तो व्हाइट टी-शर्ट और पैंट के ऊपर पर्पल कलर की जैकेट में नजर आए।

एक वायरल वीडियो में, केकेआर के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने पर शाहरुख खान की लाडली सुहाना और उनकी बेस्टी अनन्या पांडे को खुशी से उछलते देखा गया है। इस दौरान केकेआर की जीत पर चर्चा भी करती नजर आई। उनके साथ में खड़ी केकेआर की ऑनर जूही चावला भी एक्साइटमेंट से हंसती नजर आईं। अबराम की बैठकर मैच देखते हुए कई तस्वीरें भी एक्स पर सामने आई हैं।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी केकेआर टीम ने 7 विकेट खोकर 16 ओवर में 157 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को 158 का लक्ष्य दिया। एमआई ने 16 ओवर में अपने 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई। मुंबई के आखिरी विकेट गिरने पर किंग खान की लाडली खुशी से उझल पड़ी। अब 13 मई को केकेओर का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X