स्टाइलिश आउटफिट में स्पॉट की गईं सुहाना खान, सामने आया बेहद ग्लैमरस लुक, देखें VIDEO
सुहाना खान अपने लुक्स और पब्लिक अपीयरेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मंगलवार को दिन में एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के बाद, सुहाना खान रात में महबूब स्टूडियो में नजर आईं। इस दौरान सुहाना खान बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थीं।उनका ये लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Recommended Video
सुहाना खान की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वो जब भी नजर आती हैं, उनकी तस्वीरें हमेशा छा जाती हैं। उनका अलग-अलग लुक्स, फैंस की उत्सुकता को भी बढ़ा देता है। मशहूर पैपराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने सुहाना खान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में सुहाना खान पिंक फैंसी टॉप और ब्लू वाइड जींस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने जैकेट भी कैरी किया हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान अपनी अगली प्रोजेक्ट की वजह से महबूब स्टूडियो पहुंची थीं। इस दौरान वो कुछ इस तरह से कैमरे में क्लिक की गईं। वो मंगलवार को ही यूएई से वापस आई हैं।
बता दें कि, शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से वो एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर-श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications