..................... Suhana Khan ने शेयर की अपनी रेड हॉट तस्वीर, साइड से भाई आर्यन खान को कर दिया क्रॉप, अनन्या- शनाया हैरान! Suhana Khan slays in red corset gown, posts a picture cropping Aryan Khan, Ananya- Shayana reacts - Hindi Filmibeat

Suhana Khan ने शेयर की अपनी रेड हॉट तस्वीर, साइड से भाई आर्यन खान को कर दिया क्रॉप, अनन्या- शनाया हैरान!

suhana-khan-slays-in-red-corset-gown-posts-a-picture-cropping-aryan-khan-ananya-shayana-reacts

Suhana Khan latest post: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर करते हुए हलचल मचा दी है। रेड कोर्सेट गाउन में सुहाना काफी आकर्षक और ग्लैमरस दिख रही हैं। कोई शक नहीं कि ये फैशनिस्टा अपने कॉफिडेंस के साथ सहजता से फैशन को नए सिरे से परिभाषित करती हैं।

मजेदार बात है कि सुहाना की ये तस्वीर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग के दिन की है। जहां सुहाना अपने भाई आर्यन खान और मां गौरी खान के साथ पहुंची थीं और इसी ड्रेस में उनकी तस्वीर वायरल भी हुई थी। हालांकि यहां सुहाना ने तस्वीर में से अपने भाई आर्यन खान को क्रॉप कर दिया है।

अनन्या पांडे- शनाया कपूर ने दिया रिएक्शन

सुहाना की इस तस्वीर पर फिल्म इंडस्ट्री से काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने हार्ट इमोजी बनकर सुहाना की तारीफ की है। वहीं श्वेता बच्चन भी सुहाना की तारीफ करते दिख रही हैं। इनके अलावा महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर ने भी सुहाना खान की तस्वीर पर दिल बनाकर रिएक्शन दिया है।

साथ ही सुहाना की बचपन की दोस्त अनन्या पांडे तो सुहाना की यह तस्वीर देख हैरान ही रह गईं। अनन्या शॉकिंग इमोजी बनकर लिखती हैं- ये तुमने कैसे किया..

फिल्मों की बात करें तो सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाली हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सुहाना के साथ जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X