..................... Suhana Khan slays in a red saree drops a stunning picture looking sexy | सुहाना खान ने शेयर की लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत तस्वीर - Hindi Filmibeat

सुहाना खान ने शेयर की लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत तस्वीर, फैन्स ने पूछा - दीपिका पादुकोण जैसी क्यों दिख रही?

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इनमें से ज़्यादातर बार वो केवल अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई शानदार तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब सुहाना खान एक बार फिर इसी वजह से हेडलाइन्स बना रही हैं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम, लाल रंग की साड़ी में अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को देखते ही, सुहाना के जान पहचान के सारे लोगों का एक ही कमेंट था - Stunning. महीप कपूर, शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, सभी ने सुहाना की तस्वीर पर ढेर सारा प्यार बरसाया है।

suhana-khan-slays-in-a-red-saree-drops-a-stunning-sexy-picture-fans-say-deepika-padukone-s-copy

वहीं फैन्स जहां सुहाना की इस तस्वीर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं वहीं उन्हें अचानक सुहाना में कुछ ऐसा दिखा जिसके बारे में बात करने से वो खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, इन तस्वीरों में फैन्स को सुहाना खान बिल्कुल दीपिका पादुकोण जैसी लगीं।

दीपिका पादुकोण से तुलना

दीपिका पादुकोण से तुलना

इस तस्वीर में सुहाना खान की तुलना दीपिका पादुकोण से की जा रही है। दरअसल, सुहाना खान, ज़्यादातर भारतीय परिधानों में कम ही दिखती हैं। ऐसे में अचानक उन्हें इसे लाल साड़ी में देखकर फैन्स काफी खुश हैं।

पहली तस्वीर

पहली तस्वीर

भारतीय परिधान में सुहाना खान की ये पहली वायरल तस्वीर थी। ये 2016 में अमिताभ बच्चन के घर की दिवाली पार्टी की तस्वीर है जहां सुहाना और उनके 80 कली वाले घाघरे पर सबकी नज़रें टिक गई थीं।

घर की दिवाली पार्टी

घर की दिवाली पार्टी

ये तस्वीर सुहाना खान के घर की दिवाली पार्टी की है। साल 2018 में शाहरूख खान ने अपने घर मन्नत में एक शानदार दिवाली पार्टी रखी थी जहां सुहाना खान एक डिज़ाईनर साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आई थीं।

Recommended Video

Shahrukh Khan के लाडले Aryan Khan बहन Suhana के साथ Airport पर हुए Spot, Viral हुआ video | FilmiBeat
हाल ही में किया IPL डेब्यू

हाल ही में किया IPL डेब्यू

सुहाना खान ने हाल ही में अपने भाई आर्यन खान के साथ Ipl में अपना डेब्यू किया। सुहाना, कोलकाता नाईट राईडर्स की ओर से खिलाड़ियों पर बोली लगाने पहुंची थीं। यहां उनका साथ दिया था आर्यन खान और जुही चावला की बेटी जान्हवी मेहता ने।

ज़ोया अख्तर के साथ फिल्म डेब्यू

ज़ोया अख्तर के साथ फिल्म डेब्यू

अगर काम की बात करें तो सुहाना खान आखिरकार अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं ज़ोया अख्तर के साथ।ज़ोया अख्तर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं जो मशहूर इंटरनेशनल कॉमिक्स आर्ची कॉमिक्स का फिल्म वर्जन होगा। और इस फिल्म में तीन स्टारकिड्स होंगे - सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा। ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह।

पहले ही जीत चुकी हैं दिल

पहले ही जीत चुकी हैं दिल

बात करें सुहाना खान के डेब्यू की तो एक्टिंग सुहाना के लिए नई नहीं है। उन्होंने पहली बार एक्टिंग से सबका दिल जीता था अपने स्कूल के प्ले रोमियो एंड जूलियट में। इस प्ले में सुहाना को परफॉर्म करते देखने के बाद खुद अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सुहाना की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी।

क्या दिया था हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडीशन?

क्या दिया था हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडीशन?

खबरें थीं कि हॉलीवुड में मिस मार्वेल पर बन रही एक फिल्म के लिए सुहाना खान ने कमला खान के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। हालांकि सुहाना इस ऑडीशन को पास नहीं कर पाईं। सुहाना ने अपने कॉलेज में भी The Blue Part of Grey नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जहां वो खुद मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं।

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान

सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। शाहरूख खान के तीन बच्चों में से सुहाना खान सबसे शांत स्वभाव की मानी जाती हैं।जहां वो खुद को अपनी मां की परछाईं मानती हैं वहीं लोग सुहाना को शाहरूख खान की कार्बन कॉपी कहते हैं। इसके बाद सुहाना की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र रखी जाने लगी और उन्हें टार्गेट किया जाने लगा। कभी उनके लाइफस्टाइल पर तो कभी पहनावे पर। और कभी केवल शाहरूख की बेटी होने पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X