सुहाना खान ने उन्हें काली कहने वालों को दिया जवाब, लोग शाहरूख की वजह से और ट्रोल करने लगे
सुहाना खान ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक बहुत ही मज़बूत बात लिखी और उन सभी लोगों को जवाब दिया जो रोज़ उनका मज़ाक उड़ाते हैं या उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। सुहाना ने लिखा - आजकल बहुत कुछ चल रहा है।
लेकिन ये भी एक मुद्दा है जिसे ठीक करने की ज़रूरत है। ये मेरे बारे में नहीं है। हर उस लड़के लड़की के बारे में है जिसे बड़े होते समय कमतर महसूस करवाया जाता है, बिना उसकी किसी गलती के।

मैं आज आपसे कुछ कमेंट्स शेयर कर रही हूं जो मुझे रोज़ लिखे जाते हैं। मुझे हमेशा से बहुत बड़े बड़े उम्र के लोगों ने ताना मारा है कि मैं काली हूं, भद्दी हूं। तब से जब मैं सिर्फ 12 साल की थी।
सुहाना ने साथ में लिखा ये अजीब है कि ये लोग परिपक्व की श्रेणी में आते हैं। दुख की बात ये है कि हम भारतीय हैं और हमारा रंग ही यही है। हां हम अग अलग शेड में आते होंगे लेकिन आप मेलानिन को नहीं रोक सकते। अपने ही लोगों से नफरत करना आपकी मानसिकता दिखाता है।
मुझे माफ कर दीजिए अगर आपको सोशल मीडिया, आपके परिवारों या शादी के रिश्तों ने ये सिखाया है कि अगर आपकी हाईट 5”7 और रंग गोरा नहीं है तो आप सुंदर नहीं है। उम्मीद करती हूं कि मेरे ये बताना आपकी मदद करेगा कि मेरी हाईट 5”3 और रंग भूरा है और मैं इससे बेहद खुश हूं।
सुहाना ने साथ में लिखा कि लोग उनकी तस्वीरों पर किस किस तरह के कमेंट करते हैं। कोई लिखता है - ये तो काली थी, इतनी गोरी कैसे हो गई? कोई लिखता है - कल्लो ने सर्जरी करवा ी फिर भी आदमी ही लग रही है। कोई उन्हें काली बिल्ली लिखता है, तो कोई काली चुड़ैल।
इतने के बावजूद लोगों ने सुहाना का साथ कम दिया और शाहरूख खान की एक गलती की वजह से उन्हें ट्रोल ज़्यादा किया।


Click it and Unblock the Notifications

