मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ी पहन पहुंची Suhana Khan, फैंस बोले, Deepika Padukone जैसी दिखती हैं

suhana-khan-sizzle-in-saree-at-manish-malhotra-diwali-party-fans-say-she-looks-like-deepika-padukone

बॉलीवुड में दिवाली की चमक जोरशोर से दिख रही है। बीते दिन मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत लेते दिखे। सेलेब्स से भरी इस पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान [Suhana Khan] भी आई थीं, जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रही है। खूबसूरत साड़ी में सुहाना की तस्वीर पर कई फैंस ने लिखा है कि वो दीपिका पादुकोण जैसी दिखती हैं।

पार्टी से सुहाना का लुक चर्चा में बना हुआ है। सुहाना ने सीक्विन्ड गोल्डन बेज रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांध रखा था और हाई हील्स पहनी थीं। सुहाना ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिये।

जहां कुछ लोग सुहाना को पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस को उन्हें देखकर दीपिका पादुकोण की याद आई। एक यूजर ने लिखा- "अगली दीपिका पादुकोण".. दूसरे ने लिखा- "ये दीपिका पादुकोण जैसी दिख रही हैं".. वहीं, एक अन्य ने लिखा- "एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि दीपिका है.."

बता दें, सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि उनकी पहली फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज में सुहाना वैरोनिका का किरदार निभाती नजर आएंगी। कोई शक नहीं सुहाना ही नहीं, शाहरुख के फैंस को भी इनकी डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 2023 में आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X