Suhana Khan ने फिर दिखाया बोल्ड लुक, आपका दिन बना देंगी किंग खान की लाडली की ये तस्वीरें

सुहाना खान की झलक सबसे अलग रहती है। देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वो काफी पोस्ट करती हैं लेकिन जब करती हैं तो उनको धमाका काफी अलग होता है। इस वक्त उन्होने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें एक वीडियो और तस्वीर सामने आ रही है।
बोल्ड ड्रेस में सुहाना खान ने धमाका किया है और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान की लाडली पापा की फिल्म को लेकर भी काफी खुश हैं क्योंकि जवान इतना धमाकेदार काम कर रही है। सुहाना खान ने इस पोस्ट के साथ स्माइली वाला इमोजी साझा किया है।
बता दें कि सुहाना खान की इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। सबसे शनाया कपूर से हार्ट इमोजी साझा किया है। एक ने लिखा, ''आपको एक खूबसूरत दिन की शुभकामनाएं, आप चमक रहे हैं।'' एक का कहना था, ''सूर्य के प्रकाश की किरण।'' एक ने लिखा, ''सुनहरे घंटे के माध्यम से आओ।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सुहाना खान ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपनी फिल्म द आर्चीज के लिए चर्चा में हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि सुहाना को वो कब ओटीटी पर अपनी पहली फिल्म के साथ अभिनय करते हुए देखेंगे और शाहरुख खान की अगली जनरेशन को सेलिब्रेट करेंगे।
जोया अख्तर की इस फिल्म में उनके अलावा श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। इन तीनों की ये पहली फिल्म होगी। सुहाना खान को उनके सुपरस्टार पापा शाहरुख खान के साथ भी देखा जाता सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सुहाना खान को शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ऑफर हुई है जिसको उन्होने कुबूल कर लिया है। अब ये धमाका कब होता ये तो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications