..................... सुहाना खान की ग्लैमरस तस्वीर, दोस्तों के साथ कर रही थीं पार्टी | Suhana Khan shared her glamorous picture partying with friends - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की बेटी सुहाना का ग्लैमरस अंदाज- दोस्तों के साथ कर रही थीं पार्टी- फोटो वायरल

By Staff

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। सुहाना ने कुछ ही वक्त पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। हाल ही में सुहाना ने दोस्तों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में आप देख सकते हैं कि वह अपनी गर्ल गैंग संग जमकर मस्‍ती करती हुईं नजर आ रही हैं।

सुहाना खान काफी समय से शॉर्ट फिल्मों और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रख सकती हैं। शाहरुख खान की फिल्म जीरो के सेट पर भी सुहाना को देखा जाता था। शाहरुख ने कहा था कि वो चाहते हैं सुहाना फिल्मों से जुड़ी हर बात को समझे। फिल्म के सेट पर सुहाना काफी कुछ सीख सकती है।

Suhana Khan

गौरतलब है कि सुहाना काफी समय से अपने स्तर पर एक्टिंग में सक्रिय हैं। अपने स्कूल के थियेटर ग्रुप में सुहाना कुछ अच्छे नाटक किए हैं। बता दें, इंस्टाग्राम पर सुहाना को 51.6 लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X