शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की ये सेल्फी तेज़ी से हो रही है वायरल, आप भी देखते रह जाएंगे
शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, अपने स्टाईल स्टेटमेंट की वजह से अभी से इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। वो काफी फेमस हैं और उनके डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। अब सुहाना की एक नई सेल्फी इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। इस सेल्फी में सुहाना खान बेहद सेक्सी लग रही हैं लेकिन सेल्फी के वायरल होने का कारण ये नहीं है।
दरअसल, सुहाना ने ये सेल्फी शीशे के सामने खड़े होकर खींची है जिसमें उनका फोन कवर नज़र आ रहा है। और इस पारदर्शी फोनकवर में नज़र आ रहा है सुहाना का एटीएम कार्ड और शायद कुछ पैसे। बस इसलिए सुहाना की ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।

फैन्स का कहना है कि सुहाना खान भी किसी भी आम लड़की की तरह ही काम करती हैं। वैसे खान परिवार कितना आम है ये तो लोगों ने हाल ही में तब देखा जब शाहरूख खान पूरा सज धज के, पूरे अदब के साथ अपने मेकअप मैन की बहन की शादी में पहुंचे और दूल्हा - दुलहन को आशीर्वाद दिया।
रही बात सुहाना खान की तो उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या कपूर अपना डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ कर चुकी हैं तो दूसरी दोस्त शनाया कपूर भी तैयारी कर रही हैं। ऐसे में फैन्स सुहाना को भी जल्द से जल्द परदे पर देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications