सुहाना खान का ये वीडियो हो रहा है तेज़ी से वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग में हर दिन इज़ाफा होता है और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो सिल्वर रंग की एक मिनी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सुहाना एक अंग्रेज़ी गाने में डांस करती दिखाई दे रही हैं। और वो इस वीडियो में बेहद सेक्सी लग रही हैं। ये वीडियो शेयर किया है वीराल भयानी ने।
फैन क्लब्स में ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो भी रहा है। यहां देखिए सुहाना का ये वीडियो -
सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। थियेटर में उन्होंने अपना डेब्यू अपने स्कूल में ही कर लिया है। उनका प्ले रोमियो जूलियट देखने के बाद शबाना आज़मी तक ने ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की थी। वहीं सुहाना अपना फोटोशूट डेब्यू भी वोग के साथ कर चुकी हैं।

हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जहां वो एक शीशे के सामने सेल्फी लेती दिखाई दे रही थीं। इस सेल्फी में सुहाना के फोनकवर में रखा उनका एटीएम कार्ड और पैसे दिख रहे थे। जिसके बाद फैन्स ने माना कि वो भी हर लड़की की तरह नॉर्मल हैं और उनमें ज़्यादा स्टारडम नहीं है।
देखिए सुहाना की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications