सुहाना खान का डेब्यू, ये देखिए उनकी पहली शॉर्ट फिल्म का पोस्टर

By Staff

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने कॉलेज में एक शॉर्ट फिल्म शूट की है और अब फिल्म का पोस्टर बाहर आ चुका है। फिल्म का नाम है ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (Grey Part of Blue)। फिल्म के पोस्टर पर सुहाना बेहद प्यारी लग रही हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है सुहाना के दोस्त ने और पूरी फिल्म उनके ग्रुप ने मिलकर बनाई है।

गौरतलब है कि सुहाना खान को एक्टिंग का काफी शौक है। अपने स्कूल के प्ले रोमियो एंड जूलियट में वो जूलियट का किरदार निभा चुकी हैं और उनके इस प्ले की तारीफें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने की थी।

suhana-khan-s-short-film-the-grey-part-of-blue-poster

ये तो तय हो चुका है सुहाना खान का अगला कदम बॉलीवुड ही होगा। दो साल पहले उन्होंने वोग के कवर पर अपना डेब्यू किया और अब उनके फिल्म डेब्यू पर चर्चा होनी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि सुहाना खान को करण जौहर के अलावा कौन लॉन्च कर सकता है।

लेकिन खबरों की मानें तो शाहरूख और गौरी, करण के अलावा भी ऑप्शन देख रहे हैं। फिलहाल गपशप गली की मानें तो बॉलीवुड का हर बड़ा डायरेक्टर सुहाना खान को लॉन्च करने में दिलचस्पी दिखा रहा है जिसमें सुजॉय घोष और संजय लीला भंसाली का नाम सबसे ऊपर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X