IPL 2023: ईशान किशन के आउट होते ही परेशान सुहाना खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा है वीडियो!

Suhana Khan's reaction after Ishan Kishan get stumped: इन दिनों आईपीएल का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी पहुंची थीं।
यह मैच केकेआर हार गई लेकिन, मैच से अधिक लाइमलाइट सुहाना खान बटोर ले गईं। सुहाना खान मैच को एक सच्चे क्रिकेट प्रेमी की तरह एन्जॉय करती नजर आईं। वो वेंकटेश अय्यर के पहले आईपीएल शतक पर भी झूमती नजर आईं तो वहीं, ईशान किशन के आउट होने के बाद उन्होंने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया।
सुहाना खान ने ये क्या कह दिया ? pic.twitter.com/DDWLuD424O
— Anuj shrivastava (@anuj_media1) April 17, 2023
दरअसल, मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था मानों 20 ओवर के काफी पहले मुंबई इंडियंस यह मैच अपने नाम कर लेगी। लेकिन, वरुण चक्रवर्ती ने उनकी तूफानी पारी को बोल्ड करके रोक दिया।
इसके बाद केकेआर समर्थक ग्राउंड में झूमने लगे तो वहीं सुहाना खान खुशी के मारे कुछ शब्द कहती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उन्होंने एफ-वर्ड का इस्तेमाल किया। जिन शब्दों को लेकर दावा किया जा रहा है वो यहां लिखी नहीं जा सकती है।
इस वीडियो में सुहाना खान के पीछे अबराम भी बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें कि, सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











