लंदन में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाया हंगामा
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं और इस समय भी कुछ ऐसा हुआ है। बता दें कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती हूई नजर आ रही हैं। इस गाने में वह अपने दोस्तों के साथ डांस रिहर्सल करती दिख रही हैं। गौरतलब है कि सुहाना इन दिनों लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वह 18 साल की हैं और बॉलीवुड में जगह बनाना चाहती हैं।
शाहरुख खान भी संकेत दे चुके हैं कि उनकी बेटी को एक्टिंग का काफी शौक है लेकिन फिल्मों में वह तभी आएंगी जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी। इस विडियो में सुहाना केनी लॉगिन्स के गाने 'फुटलूज' पर दोस्तों के साथ कदमताल करती दिख रही हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शाहरुख खान ने काफी समय पहले इस बात को लेकर राज खोला था। कुछ समय पहले सुहाना खान ने शाहरुख खान के सामने एक प्ले भी किया था जो कि शाहरुख खान को काफी ज्यादा पसंद भी आया है।
शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं और सभी उनके साथ अक्सर दिख ही जाते हैं। आप देखिए सुहाना खान के ये धमाकेदार डांस वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications