रोती हुई नजर आईं शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान- जानिए क्या है पूरी बात
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन वो किसी भी सितारे से बिल्कुल कम नहीं हैं। उनके चाहने वालों की तादात इतनी है कि लोगों ने पहले से ही उनको एक बड़ा सितारा मान लिया है। कई स्टारकिड्स लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन सुहाना खान के इतनी फैन फॉलोविंग शायद ही किसी की होगी। बता दें कि सुहाना खान को लेकर फेमस है कि वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में रहती हैं और उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाया करती हैं।
आपने इंस्टाग्राम पर सुहाना खान को हंसते, मस्ती करते और डांस करते तो देखा होगा लेकिन आपने शायद ही कभी सुहाना खान को रोते हुए देखा होगा। जी हां इस समय जो तस्वीर सामने आई है उसमें सुहाना खान बुरी तरह से रोते हुए नजर आ रहीं हैं।

इस तस्वीर को खुद सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि सुहाना सिर्फ एक्टिंग कर रहीं हैं।
इस तस्वीर के साथ सुहाना ने लिखा है कि.. quarantine filming. बता दें कि सुहाना खान शायद अपनी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। सुहाना खान को लेकर एक बार शाहरुख खान ने कहा था कि वो काफी अच्छी अभिनेत्री हैं और वो जो चाहे कर सकती हैं।
बता दें कि सुहाना खान ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और इस समय कई तरह के प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। फिलहाल आपको कैसा लगा सुहाना का ये एक्सप्रेशन...


Click it and Unblock the Notifications