सुहाना खान ने न्यूयॉर्क में की दोस्तों के साथ जमकर पार्टी, देखिए जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो
शाहरूख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान 23 मई को 21 साल की हो गईं और उन्होंने अपना जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में मनाया। सुहाना के दोस्तों ने इस पार्टी से कई तस्वीरें शेयर कीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सुहाना के एक फैन क्लब @suhanakhan546 ने ये तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में सुहाना खान जमकर पार्टी करती हुईं नज़र आ रही हैं।

जहां सुहाना ने केक काटने के लिए अलग ड्रेस चुनी वहीं पार्टी के लिए उन्होंने एक शानदार ब्लैक ड्रेस चुनी जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नज़र आ रही हैं। बॉलीवुड में जल्दी ही उनके डेब्यू की खबरें काफी समय से उड़ रही हैं।

दोस्तों के साथ काटा केक
सुहाना खान ने दोस्तों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सुहाना अपनी इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

रात की पार्टी
रात की पार्टी में सुहाना ने इस ब्लैक ड्रेस में कहर ढहाया। जितनी खूबसूरत वो लग रही हैं, इस पार्टी में किसी की भी नज़रें उनसे नहीं हटी होंगी।

वीडियो भी वायरल
अब पार्टी है और दोस्तों के साथ सेल्फी और वीडियो ना हो, ऐसा कभी होता है भला।

गुब्बारों से सजा कमरा
सुहाना के दोस्तों ने उनका कमरा गुब्बारों से सजाया था। सुहाना एक वीडियो में इनके साथ एक खेलती हुई नज़र आईं।

सुनती रहती हैं आलोचनाएं
गौरतलब है सुहाना खान जबसे लाईलमाईट में आई हैं तब से उन्हें शाहरूख खान की बेटी होने की कीमत चुकानी पड़ी है। कभी वो बिकीनी पहनने के लिए ट्रोल होती हैं तो कभी छोटे कपड़े पहनने के लिए।

बच्ची को भी सुनना पड़ा था सब कुछ
ये सुहाना खान की पहली तस्वीर थी। जहां वो मस्ती में अबराम के साथ मुंह छिपाती नज़र आ रही थीं वहीं हर किसी ने इस तस्वीर को एक सेक्सी तस्वीर के रूप में पेश किया था। शाहरूख खान ने इस पर काफी नाराज़गी जताई थी। कुछ लोगों ने भी मीडिया को एक बच्ची को सेक्सी कहने पर काफी आलोचनाएं की थीं।

पूल की तस्वीर में भी खरी खोटी
चूंकि सुहाना खान, शाहरूख खान की बेटी हैं तो लोग भी उनके बारे में कमेंट करना अपना हक समझते हैं। उनको सलाह देना भी लोग नहीं छोड़ते हैं। सुहाना खान को अपनी इस पूल की तस्वीर वाली फोटो के लिए भी काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी।

बवाल तो होना ही था
अब ज़रा सोचिए जब केवल पूल की तस्वीरें फैन्स की खरी खोटी के लिए काफी थीं तो सुहाना का बिकीनी पहनना तो बवाल मचाने के लिए और भी काफी था। यूं कहिए ज़रूरत से ज़्यादा। लोगों ने उन्हें याद दिलाया था कि वो एक मुस्लिम हैं और उन्हें इस तरह की हरकतें शोभा नहीं देती है!

लगा था नेपोटिज़्म का ठप्पा
सुहाना खान ने वोग के मैगज़ीन कवर पर अपना डेब्यू किया जिसके बाद उन्हें हर जगह से खरी खोटी सुनने को मिली। सबने सवाल किया कि शाहरूख खान की बेटी होने के अलावा उन्होंने ऐसा क्या किया है कि वो वोग के कवर पर होना डिज़र्व करती हैं।

जल्दी ही डेब्यू की तैयारी
सुहाना कोकभी लोग उन्हें मुस्लिम होने के नाते ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे जाते हैं तो कभी उन पर नेपोटिज़्म का ठप्पा लग जाता है। लेकिन अब इन सारी बातों पर सुहाना ध्यान नहीं देती हैं। खबर है कि वो अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं और जल्दी ही अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर की तरह परदे पर दिखेंगी।
हाना का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। शाहरूख खान के तीन बच्चों में से सुहाना खान सबसे शांत स्वभाव की मानी जाती हैं। जहां वो खुद को अपनी मां की परछाईं मानती हैं वहीं लोग सुहाना को शाहरूख खान की कार्बन कॉपी कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications