..................... Suhana Khan reaction on Hrithik Roshan post as he support Aryan Khan! ऋतिक रोशन के पोस्ट पर आया सुहाना खान का रिएक्शन - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन के पोस्ट पर आया सुहाना खान का रिएक्शन, आर्यन खान को लेकर लिखी थी ये बात!

सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान जब से एनसीबी की गिरफ्त में आया है तब से लगातार सोशल मीडिया पर किसी ना किसी सितारे के द्वारा उनको लेकर पोस्ट देखने को मिल रही है। हाल ही में आर्यन के समर्थन में सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने पोस्ट किया था और इसके बाद लोगों ने मिले जुले रिएक्शन दिए थे। आर्यन खान पर आरोप है कि वो एक क्रूज पार्टी के दौरान ड्रग्स ले रहे थे और एनसीबी दावा कर रही है कि आर्यन खान को उन्होने रंगे हाथों पकड़ा है।

ऋतिक रोशन ने गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान को लेकर पोस्ट लिखा था जिसपर अब सुहाना खान का रिेएक्शन आया है। सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी हैं और आर्यन खान की बहन हैं।

suhana khan, hrithik roshan, aryan khan, सुहाना खान, ऋतिक रोशन, आर्यन खान

ऋतिक ने लिखा था.. "मेरे प्यारे आर्यन, जिंदगी एक अजीब सफर है। यह बहुत अच्छी भी है, क्योंकि यह अनिश्चित है। भगवान दयालु हैं, वे सबसे टफ लोगों को ही सब टफ चीजें देते हैं।"

सुहाना खान ने रिएक्ट किया है

सुहाना खान ने रिएक्ट किया है

इसके अलावा भी सुपर 30 स्टार ने काफी कुछ लिखा था। ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर सुहाना खान ने रिएक्ट किया है। बता दें कि सुहाना खान ने इस पर कुछ कमेंट नहीं किया है बल्कि इस पोस्ट को लाइक किया है। बता दें कि आर्यन खान को हाल ही में कुछ और दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जमानत याचिका दायर

जमानत याचिका दायर

हालांकि शाहरुख खान के वकील की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई है जिसकी सुनवाई आज होनी है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन के अलावा सलमान खान, सुनील शेट्टी और सुजैन खान जैसे सितारे आर्यन के सपोर्ट में हैं।

सलमान खान पहुंचे थे घर

सलमान खान पहुंचे थे घर

सलमान खान गिरफ्तारी वाली रात शाहरुख खान के घर पहुंचे थे और हाल ही में सलमान की बहन अलवीरा को मन्नत के स्पॉट किया गया था। खबरों की मानें तो शाहरुख खान इस वक्त काफी दुखी हैं और आर्यन खान से मुलाकात के दौरान वो काफी रोए थे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

शाहरुख खान इसके पहले कभी इस तरह से विवादों में नहीं आए हैं। वर्कफ्रंट पर वो पठान को लेकर खबरों में थे लेकिन अब उन्होने शूटिंग कैंसिल करके पूरा ध्यान आर्यन खान पर लगा रखा है।

 जमानत कब होती है?

जमानत कब होती है?

देखना ये है कि आर्यन खान की जमानत कब होती है। फैंस लगातार उनके लेकर दुआएं कर रहे हैं और मन्नत के बाहर इस समय रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X