सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हॉट तस्वीर और दिया बेहद सेक्सी कैप्शन, लाखों लोगों ने किया कमेंट

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद हॉट तस्वीर शेयर की जिस पर लाखों लोग कमेंट कर चुके हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए सुहाना ने बेहद सेक्सी कैप्शन भी लिखा। सुहाना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा - रूको, मैं आपके लिए पोज़ करती हूं। सुहाना की ये तस्वीर फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आ रही है।

गौरतलब है कि नए साल पर भी सुहाना ने ऐसे ही सूरज की रोशनी पड़ती अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और सबको हिदायत दे डाली थी कि नए साल पर कोई उन्हें डिस्टर्ब ना करे।

suhana-khan-poses-to-kill-for-fans-in-this-latest-sexy-picture-from-instagram-bollywood-wives-react

सुहाना खान, न्यूयॉर्क में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और जल्दी ही अपना कोर्स पूरा कर भारत वापस लौटेंगी। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क छोड़ने का दुख अपने एक पोस्ट में भी जताया था जहां एक ट्रक पर लिखा था - Don't Worry, Even if you leave Mew York, you will always be a New Yorker. इसका मतलब है - परेशान मत होना, अगर आप न्यूयॉर्क छोड़ भी देंगे तो भी न्यूयॉर्क आपको कभी नहीं छोड़ेगा।

दोस्तों ने किया कमेंट

दोस्तों ने किया कमेंट

सुहाना की इस बेहद हॉट तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने कमेंट किया। वहीं बॉलीवुड वाइफ्स महीप कपूर, सीमा खान और भावना पांडे और डियाना पांडे ने भी सुहाना की इस तस्वीर पर दिल लुटाए। अगर काम की बात करें तो शाहरूख खान की बेटी, सुहाना खान के डेब्यू पर हर किसी की नज़र है और पिछले साल से ही उनके डेब्यू की खबरें उड़ रही हैं। कभी करण जौहर तो कभी आदित्य चोपड़ा और कभी खुद शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़।

ज़ोया अख्तर के साथ होगा डेब्यू

ज़ोया अख्तर के साथ होगा डेब्यू

सुहाना खान आखिरकार अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं ज़ोया अख्तर के साथ।ज़ोया अख्तर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं जो मशहूर इंटरनेशनल कॉमिक्स आर्ची कॉमिक्स का फिल्म वर्जन होगा। और इस फिल्म में तीन स्टारकिड्स होंगे - सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा। ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह।

एक्टिंग से दिल जीत चुकी हैं सुहाना

एक्टिंग से दिल जीत चुकी हैं सुहाना

बात करें सुहाना खान के डेब्यू की तो एक्टिंग सुहाना के लिए नई नहीं है। उन्होंने पहली बार एक्टिंग से सबका दिल जीता था अपने स्कूल के प्ले रोमियो एंड जूलियट में। इस प्ले में सुहाना को परफॉर्म करते देखने के बाद खुद अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सुहाना की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी।

हॉलीवुड फिल्म का ऑडीशन

हॉलीवुड फिल्म का ऑडीशन

खबरें थीं कि हॉलीवुड में मिस मार्वेल पर बन रही एक फिल्म के लिए सुहाना खान ने कमला खान के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। हालांकि सुहाना इस ऑडीशन को पास नहीं कर पाईं। सुहाना ने अपने कॉलेज में भी The Blue Part of Grey नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जहां वो खुद मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं।

पहली तस्वीर से ही आलोचनाएं

पहली तस्वीर से ही आलोचनाएं

ये दो तस्वीरें, सुहाना खान की पहली वायरल तस्वीर थीं। पहली तस्वीर में वो अबराम के साथ छुट्टियां बिता रही थीं और उनकी बिकीनी की चर्चा हर जगह हो गई थी। जबकि तब सुहाना की उम्र बहुत छोटी थी। इसके बाद 16 साल की उम्र में सुहाना ने वोग के लिए एक फोटोशूट किया जिसके बाद उन्हें इतना ट्रोल किया गया कि वोग को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद करना पड़ा था।

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान

शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान

सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। शाहरूख खान के तीन बच्चों में से सुहाना खान सबसे शांत स्वभाव की मानी जाती हैं।जहां वो खुद को अपनी मां की परछाईं मानती हैं वहीं लोग सुहाना को शाहरूख खान की कार्बन कॉपी कहते हैं। इसके बाद सुहाना की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र रखी जाने लगी और उन्हें टार्गेट किया जाने लगा। कभी उनके लाइफस्टाइल पर तो कभी पहनावे पर। और कभी केवल शाहरूख की बेटी होने पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X