प्लीज सुहाना... प्लीज सुहाना चिल्लाते रहे फोटोग्राफर्स, शाहरुख खान की लाडली ने ऐसे किया इग्नोर- Video

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं। द आर्चीज से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मां गौरी खान के साथ नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है कि लोग सुहाना खान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो एयरपोर्ट का है और इस दौरान सुहाना खान से लगातार फोटोग्राफर्स रुकने और पोज देने के लिए कह रहे थे।
एक का कहना था कि वो अपनी मां गौरी खान के साथ पोज दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सुहाना खान ने सबकुछ इग्नोर किया और निकल गईँ। अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फोटोग्राफर की आवाज आप सुन सकते हैं, वो कह रहा है, ''मैडम फोटो नहीं मिला, एक साथ में फोटो प्लीज। प्लीज सुहाना जी, प्लीज.. प्लीज सुहाना जी फोटो मिला नहीं है।'' सुहाना खान को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ना वो सुंदर, ना उसको एक्टिंग आती है।''
एक ने लिखा, ''भाव भी नहीं दिया भाई।'' एक ने लिखा, ''इसको क्या हुआ।'' एक ने लिखा, ''एटीट्यूड तो ऐसा दिखा री ह जेसे शाहरुख की बेटी हो।'' एक ने लिखा, ''इसकी भी पिक लोगे।'' एक ने लिखा, ''बेइज्जती करवा के शांत हो जाते हैं ये पैप्स।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सुहाना खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि सुहाना खान अभिनय की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहती हैं और इसकी शुरुआत वो कर चुकी हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में वो किस तरह की फिल्म करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications