Suhana Khan- 'मैं उसे छोड़ दूंगी'.. सुहाना खान ने बॉयफ्रेंड को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात!

सुहाना खान की अभी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग किसी स्टार से कम नहीं है। इस वक्त जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज़' के लिए वो खबरों का हिस्सा हैं और काफी जल्दी अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाली हैं।
सुहाना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड को लेकर मीडिया से बात की है और बताया है कि अगर उनका बॉयफ्रेंड उनको धोखा देगा तो वो क्या करेंगी। दरअसल सुहाना खान इस बारे में बता रही थीं कि वो रियल लाइफ में काफी अलग हैं।
वोग इंडिया से बात करते हुए सुहाना खान से ये सवाल किया गया था कि अगर उनका बॉयफ्रेंड उनको चीट करेगा तो वो क्या करेंगी। इसपर सुहाना खान ने कहा, ''मैं उसे छोड़ दूंगी क्योंकि मैं उस प्रकार की लड़की हूं जो सख्ती से पेश आती है।'' इसके बाद सुहाना खान का ये स्टेटमेंट चर्चा में हैं।
दरअसल द आर्चीज में वो एक शानदार किरदार निभा रही हैं जिसका नाम वेरोनिका है और वो काफी ईजी रहती है। हालांकि सुहाना रियल लाइफ में इस किरदार के काफी उलट हैं। सुहाना की पहली फिल्म 'द आर्चीज़' इस साल 7 दिसंबर को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है।
फैंस इंतजार कर रहे हैं कि सुहाना को वो कब ओटीटी पर अपनी पहली फिल्म के साथ अभिनय करते हुए देखेंगे और शाहरुख खान की अगली जनरेशन को सेलिब्रेट करेंगे। जोया अख्तर की इस फिल्म में उनके अलावा श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। इन तीनों की ये पहली फिल्म होगी।
वर्कफ्रंट पर सुहाना खान को उनके सुपरस्टार पापा शाहरुख खान के साथ भी देखा जाता सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सुहाना खान को शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ऑफर हुई है जिसको उन्होने कुबूल कर लिया है। अब ये धमाका कब होता ये तो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications