सुहाना खान ने हॉट एयरपोर्ट लुक से लोगों के बनाया दीवाना, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो!

Recommended Video
अक्सर स्टारकिड्स काफी चर्चा में रहते हैं और उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं। इस वक्त जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं, उनका नाम है सुहाना खान। जी हां, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं थीं और उनकी तस्वीरें सामने आते ही चर्चा में और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सुहाना खान इस दौरान इस जिस लुक में नजर आ रहीं थीं वो काफी शानदार था।
क्रॉप टॉप और कार्गो पैंट सेट में सुहाना खान काफी बोल्ड और हॉट लग रहीं थीं। सुहाना खान के इस एयरपोर्ट लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं और उन्होने बेली बटन दिखाते हुए फैंस को अपनी ओर आकर्षित किया है।
सुहाना खान जैसे ही कार से उतरीं उनके पीछे पैपराजी थी और लगातार वो वीडियो में चलते हुए नजर आ रहीं हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान बराबर बनी हुई थी। शाहरुख खान के बच्चों को लेकर कहा जाता है कि वो भी अपने पिता की तरह की काफी शालीन रहते हैं और लोगों से अच्छी तरह का व्यवहार करते हैं।
सुहाना खान इस वक्त इसलिए और चर्चा में रहती हैं क्योंकि वो काफी जल्दी फिल्म द आर्चीज से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली हैं।
उनके अलावा इस फिल्म में जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा नजर आने वाले हैं। सुहाना खान को हाल ही में शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ फिल्म पठान के स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











